दरभंगा -बेनीपुर 30 मई(हि.स.)। थाना क्षेत्र के धरौड़ा चौक स्थित मनभावन लाइन होटल में शनिवार की रात अज्ञात चोरों के द्वारा दुकान के ऊपर चढ़कर एस्बेस्टस हटाकर दुकान में रखे गला से नगद 5000 रुपये सहित अन्य सामान चोरों ने चुरा लिया। जिसकी सूचना मनभावन लाइन होटल के संचालक थाना क्षेत्र के लावानी निवासी शशिकांत झा ने अज्ञात चोरों के विरुद्ध रविवार को लिखित आवेदन दिया है।दिए आवेदन में उन्होंने कहा है कि पिछले वर्ष भी 30 मार्च को लॉक डाउन के दरमियान ही दुकान का एस्बेस्टस हटाकर चोरी कर लिया गया था। लिखित सूचना बहेरा थाना को दिया जिसमें एक लाख नगद सहित अन्य सामान की चोरी कर ली गई थी। पूर्व की भांति ही इस बार भी दुकान का एस्बेस्टस हटा कर चोरी कर लिया गया है। थाना अध्यक्ष रंजीत कुमार चौधरी ने आवेदन मिलने की पोस्ट की है तथा आगे की कार्रवाई करने में जुट गए हैं। हिन्दुस्थान समाचार/राजेश




