रि-भोई (मेघालय), 28 मई (हि.स.)। रि-भोई जिला के बर्नीहाट पुलिस चौकी अंतर्गत राष्ट्रीय राजमार्ग (एनएच)-6 पर चोरों का एक गिरोह काफी समय से सक्रिय है। यह गिरोह एनएच के किनारे खड़े ट्रक, टेलर आदि से बैटरी, मोबाइल, पैसा आदि चुरा कर फरार हो जाता है। ऐसा ही एक मामला शुक्रवार की सुबह सामने आया हैं। जोराबाट के निकट एनएच-6 के किनारे खड़े ट्रक (एएस-01एनसी-0511) के सामने के शीशे के रबर चैनल को काटकर चोर मोबाइल फोन, नगद दस हजार रुपए, कपड़ा और कागजात से भरा बैग लेकर फरार हो गया। ट्रक गुवाहाटी के अमीनगांव गौरीपुर से सिलचर जा रहा था। जिसमें कोको कोला लदा हुआ था। ज्ञात हो कि एनएच पर इन दिनों चोरों का एक बड़ा गिरोह सक्रिय है जो आसानी से वाहनों से बैटरी, मोबाइल फोन, पैसा आदि चुरा कर फरार हो जाता है। जिसके चलते खासकर ट्रक चालकों का इस इलाके में ठहरना धीरे-धीरे कम होने लगा है। जिसका खामियाजा यहां के छोटे दुकानदारों को हो रहा है। हिन्दुस्थान समाचार / असरार/ अरविंद




