back to top
21.1 C
New Delhi
Friday, March 20, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

बुजुर्ग दुकानदार से मारपीट कर बदमाशों ने की लूटपाट

नई दिल्ली, 20 मई (हि.स.)। बाहरी उत्तरी जिले के समयपुर बादली इलाके में दुकान बंद कर घर लौट रहे एक बुजुर्ग दुकानदार के साथ बदमाशों ने मारपीट की और उसकी स्कूटी लेकर फरार हो गए। स्कूटी में करीब दो लाख रुपये थे। पुलिस बुजुर्ग दुकानदार की शिकायत पर लूटपाट का मामला दर्ज कर बदमाशों की तलाश में जुट गई है। यादव नगर निवासी हुकुमचंद (61) का सिरसपुर इलाके में परचून की दुकान है। जिसे वह पिछले पांच साल से चला रहा है। उसके दुकान की देखभाल उसका बेटा प्रवीण और दो कर्मचारी करता है। बुधवार रात दुकान बंद करने के बाद हुकुमचंद अपने एक कर्मचारी दयाराम को लेकर स्कूटी से घर की ओर जा रहा था। दयाराम का रास्ते में ही घर है। दयाराम को स्कूटी से उतरने के बाद हुकुमचंद अपने घर की ओर रवाना हुआ। कुछ दूर जाने पर पीछे से एक स्कूटी पर सवार तीन युवक उसके पास आए और धक्का मारकर हुकुमचंद को स्कूटी सहित गिरा दिया। उसके बाद बदमाशों ने उसकी पिटाई कर दी। बदमाश उसका मोबाइल फोन और स्कूटी लेकर फरार हो गए। हुकुमचंद ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। हुकुमचंद ने बताया कि उसकी स्कूटी की डिग्गी में दो लाख रुपये थे, जिसे बदमाश लूटकर ले गए। पुलिस हुकुमचंद के बताए हुलिए के आधार पर बदमाशों की पहचान करने में जुटी है। हिन्दुस्थान समाचार/अश्वनी

Advertisementspot_img

Also Read:

पुरी जगन्नाथ रथ यात्रा में भगवान बलभद्र के रथ के मोड़ पर अटकने से मची भगदड़, 600 से ज्यादा श्रद्धालु हुए घायल

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क।  महाप्रभु जगन्नाथ की ऐतिहासिक रथ यात्रा के दौरान इस साल बड़ी संख्या में श्रद्धालु पुरी पहुंचे। लेकिन रथ खींचने के दौरान अव्यवस्था...
spot_img

Latest Stories

बिना UPSC पास किए भी बन पाएंगे IAS अधिकारी, जानिए कैसे होगा ये संभव?

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। देश में बड़ी संख्या में ऐसे...

Poco X8 Pro vs X8 Pro Max: कौन सा स्मार्टफोन है बेहतर? जानें फीचर्स, बैटरी और कीमत

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। पोको ने भारत में अपनी...

IPL में जब बीच मैदान हुआ था संग्राम, जानें आईपीएल इतिहास की सबसे भयंकर फाइट्स

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। Indian Premier League सिर्फ चौकों-छक्कों और...

RLD चीफ और केंद्र सरकार में मंत्री Jayant Chaudhary को मिली धमकी, मुर्शिदाबाद से आया धमकी भरा कॉल

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। केंद्रीय मंत्री Jayant Chaudhary से जुड़ी...