back to top
27.1 C
New Delhi
Monday, March 30, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

बदमाशों ने एक युवक की चाकू और फावड़े से वारकर हत्या कर दी

नई दिल्ली, 25 फरवरी (हि.स.)। कृष्णा नगर इलाके में गुरुवार शाम अज्ञात बदमाशों ने एक युवक की चाकू और फावड़े से वारकर हत्या कर दी। मृतक की शिनाख्त सलीम अली (25) के रूप में हुई है। सलीम के खिलाफ हत्या, हत्या के प्रयास समेत कई अपराधिक मामले दर्ज थे। वह गांधी नगर थाने का घोषित बदमाश था। पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भेज दिया है। कृष्णा नगर थाना पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की मदद से आरोपी की पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं। शुरूआती जांच के बाद पुलिस आशंका जता रही है कि आपसी रंजिश में वारदात को अंजाम दिया गया। पुलिस के मुताबिक सालिम परिवार के साथ पुराना सीलमपुर इलाके में रहता था। इसके परिवार में पत्नी व अन्य सदस्य हैं। गत वर्ष सितंबर में सालिम ने गांधी नगर के एक कारोबारी पर जानलेवा हमला किया था। तभी से पुलिस को उसकी तलाश थी। गुरुवार शाम करीब चार बजे के आसपास वह पुराने सीलमपुर, कांति नगर नाले के पास से गुजर रहा था। इस बीच तीन-चार युवकों ने उसे घेरकर उस पर चाकू से हमला कर दिया। सालिम गिर गया तो एक आरोपी पास के निर्माणाधीन मकान से फावड़ा उठा लाया। आरोपी ने उस पर फावड़े के कई वार कर दिए। वारदात के बाद आरोपी फरार हो गए। घटना के समय लोगों की भीड़ तमाशबीन रही। मामले की जानकारी पुलिस को दी गई। खबर मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने सालिम को नजदीकी अस्पताल पहुंचाया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। पुलिस परिजनों व सालिम के दोस्तों से पूछताछ कर मामले की जांच कर रही है। हिन्दुस्थान समाचार/अश्वनी

Advertisementspot_img

Also Read:

पुरी जगन्नाथ रथ यात्रा में भगवान बलभद्र के रथ के मोड़ पर अटकने से मची भगदड़, 600 से ज्यादा श्रद्धालु हुए घायल

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क।  महाप्रभु जगन्नाथ की ऐतिहासिक रथ यात्रा के दौरान इस साल बड़ी संख्या में श्रद्धालु पुरी पहुंचे। लेकिन रथ खींचने के दौरान अव्यवस्था...
spot_img

Latest Stories

IPO News: भारत में जल्द आने वाला है इतिहास का सबसे बड़ा IPO, 31 मार्च तक फाइल हो सकता है DRHP

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। देश के शेयर बाजार में जल्द...

निहाल नाम का मतलब- Nihal Name Meaning

Nihal Name Meaning – निहाल नाम का मतलब: Satisfied,...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵