back to top
25.1 C
New Delhi
Sunday, April 5, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

बाइक पर लूट और झपटमारी करने वाले बदमाश गिरफ्तार

नई दिल्ली, 09 जून (हि.स.)। बाहरी दिल्ली के रनहौला थाना पुलिस ने बाइक पर लूट और झपटमारी की वारदात करने वाले एक गैंग का पर्दाफाश किया है। गैंग के तीन बदमाशों को गिरफ्तार किया है। आरोपितों की पहचान नितेश उर्फ रवि उर्फ कालू, सोनू और गौरव शर्मा के रूप में हुई है। आरोपितों के कब्जे से वारदात में इस्तेमाल बाइक और लूटा हुआ मोबाइल फोन जब्त किया है। आरोपितों के पकड़े जाने के बाद दो बड़ी वारदातों का खुलासा किया है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि तीन जून को अमित कुमार नामक युवक से बाइक सवार चार बदमाशों ने जबरन फोन छीन लिया था। एसएचओ विमल कुमार की देखरेख में पुलिस टीम को आरोपितों को पकड़ने का जिम्मा सौंपा गया। पुलिस टीम ने वारदात के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली और कई संदिग्धों से पूछताछ की। इस बीच एक पुख्ता सूचना पर खेड़ी बाबा पुल स्थित मच्छी मार्किट के पास घेराबंदी कर तीनों आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया। जिनके पास से वारदात में इस्तेमाल बाइक और फोन जब्त कर लिया। सोनू पर 11 जबकि नितेश पर तीन मामले दर्ज हैं। हिन्दुस्थान समाचार/अश्वनी शर्मा

Advertisementspot_img

Also Read:

एक्‍टर कमाल आर खान गिरफ्तार, लोकखंडवाला सोसाइटी फायरिंग मामले में हुई कार्रवाई

नई दिल्‍ली / रफ्तार डेस्‍क । मुंबई पुलिस ने शनिवार को अभिनेता कमाल आर खान (KRK) को गिरफ्तार किया। यह गिरफ्तारी अंधेरी वेस्ट स्थित...
spot_img

Latest Stories

स्वाति नाम का मतलब-Swati Name Meaning

Meaning of Swati /स्वाति नाम का मतलब: Pure/ पवित्र,...

इस तारीख से खुलेंगे Badrinath Dham के कपाट, जानिए मंदिर के बारे में सारी जानकारी

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। उत्तराखंड में बहुप्रतीक्षित चारधाम यात्रा...

ट्रेडिशनल हो या वेस्टर्न Jhanvi Kapoor का हर लुक होता है खास, सोशल मीडिया पर ढाती हैं कहर

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। जाह्नवी कपूर (Jhanvi kapoor) अपने...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵