back to top
21.1 C
New Delhi
Friday, March 13, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

गुजराती परिवार के चारों सदस्यों का अंतिम संस्कार विन्निपेग में किए जाने की उम्मीद(लीड)

टोरंटो, 30 जनवरी (आईएएनएस)। कनाडा से अमेरिका में अवैध रूप से प्रवेश करने की कोशिश के दौरान भीषण ठंड की वजह से मारे गए गुजराती परिवार के चारों सदस्यों का अंतिम संस्कार विन्निपेग में ही किए जाने की संभावना हैं। इस बारे में उनके परिजनों ने शवों को भारत नहीं लाने का निर्णय किया गया है। इस बीच पीड़ित परिवार के लिए 70 हजार डालर की राशि जुटा ली गई है। परिवार के चारों सदस्यों की पहचान बाद जगदीश पटेल 39, उनकी पत्नी वैशालीबेन पटेल, 37, बेटी विहांगी पटेल, 11 और बेटे धर्मिक पटेल, 3 के रूप में हुई है। पोस्टमार्टम के बाद इनके शव वर्तमान में विन्निपेग के एक मुर्दाघर में रखे हुए हैं। अहमदाबाद के पास उनके पैतृक गांव डिंगुचा में मृतक के चचेरे भाई जसवंत पटेल ने कहा कि परिवार चाहता है कि उनका अंतिम संस्कार कनाडा में हो। ओटावा में भारतीय उच्चायोग गुजरात में पीड़ित परिवार के संपर्क में है और वह इस मामले पर अंतिम फैसला लेगा। विन्निपेग के गुजराती समुदाय को अंतिम संस्कार के बारे में औपचारिक निर्णय का इंतजार है। गुजराती लोगों ने शनिवार को पीड़ित परिवार के लिए एक ऑनलाइन शांति पाठ (प्रार्थना सभा) आयोजित की। मैनिटोबा की हिंदू सभा के आयोजक भद्रेश भट्ट ने बताया, हमने परिवार के लिए प्रार्थना की और 60 से अधिक लोग हमारे साथ शामिल हुए। हमारे स्थानीय सांसद और मेयर ने भी घटना पर शोक व्यक्त किया। इस त्रासदी के सामने आने के बाद से भारतीय उच्चायोग के लगातार संपर्क में रह रहे भट्ट ने बताया कि मिशन के अधिकारी गुजरात में पीड़ित परिवार के रिश्तेदारों के संपर्क में हैं। उन्होंने कहा, चूंकि विन्निपेग में पीड़ित परिवार का कोई रिश्तेदार और दोस्त नहीं है, भारतीय उच्चायोग ही अंतिम संस्कार का फैसला करेगा कि क्या इसे विन्निपेग में किया जाएगा। –आईएएनएस जेके

Advertisementspot_img

Also Read:

उत्तम नगर के तरुण की हत्या पर खौला शिखर धवन का खून, पोस्ट कर बोले- इस लेवल तक नहीं गिरना चाहिए

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। होली के दिन दिल्ली के उत्तम नगर माहौल उस समय तनावभरा हो गया जब एक मामूली विवाद के बाद हिंदू युवक...
spot_img

Latest Stories

रेवती नाम का मतलब-Revati Name Meaning

Meaning of Revati / रेवती नाम का मतलब :...

Chaitra Navratri 2026: नवरात्रि से पहले घर लाएं ये चीजें, दूर होंगी कंगाली

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। चैत्र नवरात्रि में माता रानी...

फारूक अब्दुल्ला पर हुई फायरिंग को लेकर टेंशन में गुलाम नबी आजाद, गंभीर जांच की मांग की

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बुधवार की रात जम्मू कश्मीर के...

पेट्रोल-डीजल और गैस की किल्लत पर सरकार का एक्शन, अमित शाह की अध्यक्षता में कमिटी बनाई

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। देश में पेट्रोल, डीजल और रसोई...

गर्मियां शुरू होने से पहले घूम आएं ये जगहें, मार्च में घूमने के लिए हैं बेस्ट

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। मार्च के महीने में न...

इच्छामृत्यु पर बनी इन फिल्मों को देखकर रह जाएंगे हैरान, जानिए लिस्ट

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। आपको बता दें कि, इस...