back to top
25.1 C
New Delhi
Wednesday, March 18, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

युवती को इंस्टाग्राम पर अश्लील मैसेज भेजने वाला नाबालिग धरा गया

नई दिल्ली, 08 अप्रैल (हि.स.)। जगतपुरी की रहने वाली 20 वर्षीय एक युवती को इंस्टाग्राम पर पिछले कुछ दिनों से अश्लील मैसेज और आपत्तिजनक सामग्री आने लगी। आरोपित पीड़िता को परेशान कर उससे एक रात के लिए संबंध बनाने का दबाव बनाने लगा। बात ज्यादा बढ़ी तो पीड़िता ने मामले की शिकायत बुधवार को जगतपुरी थाने में की। शाहदरा जिले के साइबर सेल ने चंद ही घंटों में 17 वर्षीय किशोर को दबोच लिया। आरोपित ने बस युवती का फोटो देखकर उसे परेशान करना शुरू कर दिया था। पुलिस ने मामला दर्ज कर किशोर को जेजेबी पेश किया। जहां से फिलहाल उसे घर भेज दिया गया है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। शाहदरा जिले के वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि बुधवार को जगतपुरी इलाके में रहने वाली 20 वर्षीय युवती ने सोशल मीडिया पर परेशान करने की शिकायत दर्ज कराई थी। युवती एक नामी संस्थान एयर हॉस्टस का कोर्स कर रही है। युवती ने बताया कि पिछले कुछ दिनों से एक लड़का इंस्टाग्राम पर उसको परेशान कर रहा था। आरोपित उसके मैसेंजर पर भी आपत्तिजनक अश्लील वीडिया व तस्वीरें भेज रहा था। आरोपित दबाव बना रहा था कि वह उसके साथ संबंध बनाए और एक रात बिताए। ऐसा न करने पर वह उसे अंजाम भुगतने की भी धमकी दे रहा था। कई दिन चले इस ड्रामे के बाद आखिर बुधवार को जगतपुरी थाने में इसकी शिकायत दी गई। लोकल पुलिस के अलावा जिले की साइबर सेल ने मामले की जांच शुरू कर दी। साइबर सेल के इंस्पेक्टर हीरा लाल, एसआई रोहताश व अन्यों की टीम आरोपित की तलाश में जुट गई। जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि आरोपित ने इंस्टाग्राम पर उसे परेशान करने के अलावा ईमेल भी किया था। जांच करने पर मेल स्पूफ्ड मिले। आरोपित ने युवती को वीपीएन के जरिये किसी ऐप से भेजे थे। उसके जरिये आरोपित तक पहुंचना बेहद मुश्किल था। इसके लिए टीम ने फोरेंसिक टूल्स का इस्तेमाल कर आरोपी का पता लगाया। जांच के दौरान पता चला कि सारी वारदात सोम बाजार, कृष्णा नगर से 17 वर्षीय एक किशोर कर रहा है। पुलिस ने बुधवार शाम को ही आरोपित को दबोच लिया। पूछताछ के दौरान उसने अपना गुनाह भी कबूल कर लिया। आरोपित ने बताया कि वह बस इंस्टाग्राम पर युवती की तस्वीर देखकर उस पर फिदा हो गया। हिन्दुस्थान समाचार/अश्वनी

Advertisementspot_img

Also Read:

इंस्टाग्राम अकाउंट सस्पेंड होते ही रिंकू सिंह की मंगेतर सांसद प्रिया सरोज ने Meta से लगाई मदद की गुहार, पूछा- क्या कोई मदद कर...

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। भारतीय क्रिकेटर रिंकू सिंह की मंगेतर और सांसद प्रिया सरोज इन दिनों सोशल मीडिया पर चर्चा में हैं। उन्होंने एक सस्पेंड...
spot_img

Latest Stories

Anurag Dobhal ने खुद दिया अपना हेल्थ अपडेट, बोले एक नया जन्म मिला है

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। यूट्यूबर अनुराग डोभाल (Anurag Dobhal),...

Stock Market Today: तीसरे दिन भी झूम उठा शेयर बाजार, Sensex 410 अंक उछला, Nifty 23,672 के पार

नई दिल्ली, रफतार डेस्क। बुधवार, 18 मार्च को भारतीय...

Hindu Population Iran: ईरान में हिंदू आबादी कितनी? क्या वहां हैं मंदिर, जानिए पूरी सच्चाई

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव के...

ईद से पहले अपनी स्क्रीन का इस प्रकार रखें ध्यान, ग्लोइंग दिखेगा चेहरा

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। ईद का त्यौहार नजदीक है...

Vastu Tips: तुलसी का पौधा बनाएगा आपको मालामाल, बस करें ये खास उपाय

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। वास्तु शास्त्र हमारे जीवन के...