back to top
27.1 C
New Delhi
Friday, March 13, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

गैंगस्टर के खौफ से धनबाद के मशहूर सर्जन ने शहर छोड़ा, 9 मई से शहर के सभी डॉक्टर बेमियादी हड़ताल करेंगे

धनबाद, 4 मई (आईएएनएस)। धनबाद के मशहूर सर्जन डॉ समीर कुमार ने गैंगस्टर के खौफ से शहर छोड़ दिया है। उन्होंने अपनी क्लिनिक भी बंद कर दी है। गैंगस्टर अमन सिंह के गुर्गे ने उनसे तत्काल एक करोड़ और हर महीने पांच लाख रंगदारी की मांग की थी। डॉ समीर कुमार के पलायन को धनबाद के डॉक्टरों ने गंभीरता से लिया है। इंडियन मेडिकल एसोसिएशन की स्थानीय इकाई ने तय किया है कि आगामी 9 मई से धनबाद के सभी डॉक्टर बेमियादी हड़ताल पर रहेंगे। डॉक्टरों ने कहा है कि शहर में असुरक्षा का जो माहौल है, उसमें लोगों का इलाज कर पाना संभव नहीं। धनबाद शहर छोड़ने वाले डॉक्टर समीर कुमार ने कहा है कि उन्होंने ईमानदारी से अपना काम किया है। 25 सालों से वह इस शहर में सेवा दे रहे थे, लेकिन अब अपनी और घरवालों की जान दांव पर लगाकर यहां कैसे रह पायेंगे। हुनर है तो देश के किसी भी शहर में रहकर जीवन यापन कर लेंगे। डॉक्टर समीर कुमार ने गैंगस्टर अमन सिंह के गुर्गे से मिली धमकी के बाद बैंक मोड़ थाने में इसकी शिकायत की थी। उन्होंने प्रशासन के आला अधिकारियों से भी मुलाकात की थी। पुलिस के अफसरों ने उन्हें गाड़ी और उसका नंबर बदलने की सलाह दी थी। एक महीने के अंदर दूसरी बार रंगदारी के लिए धमकी भरा कॉल मिलने से खौफजदा डॉक्टर समीर कुमार ने कहा कि अब यहां काम नहीं किया जा सकता। बता दें कि धनबाद में बीते सात-आठ महीनों से गैंगवार, फायरिंग, बमबारी, हत्या, लूट की वारदातों का अंतहीन सिलसिला चल रहा है। बीते हफ्ते अपराधियों ने झरिया में टायर शोरूम के मालिक रंजीत साव को उनके प्रतिष्ठान में घुसकर गोलियों से भून डाला। इसके पहले बीते 2 अप्रैल की शाम जोरापोखर थाना क्षेत्र के भागा रेलवे साइडिंग में ठेकेदार बबलू सिंह को गोलियों से छलनी कर दिया गया। अप्रैल महीने में टायर शोरूम से लेकर पेट्रोल पंप तक पर गैंगस्टरों ने गोलीबारी की है। व्यवसायी, डॉक्टर, कांट्रैक्टर अपराधियों के निशाने पर हैं। हद तो यह कि गैंगस्टर अब जिले के पुलिस कप्तान के नाम पर वीडियो जारी कर ऐलान कर रहे हैं कि धनबाद में उनकी बादशाहत चलती है। प्रिंस खान और अमन सिंह नाम के गैंगस्टर्स ने धनबाद में बीसीसीएल, रेलवे, नगर निगम के ठेकेदार समेत अन्य व्यवसायियों से भी वीडियो और फोन कॉल के जरिए रंगदारी की मांग की है। तीन दिन पहले चिरकुंडा थाना क्षेत्र के रहने वाले ट्रांसपोर्ट व्यवसायी रौशन ने पुलिस में शिकायत की है कि महताब और मुकेश सिंह नाम के दो व्यक्ति प्रति माह एक लाख की रंगदारी की मांग कर रहे हैं और ऐसा न करने पर जान मारने की धमकी दे रहे हैं। उन्होंने पुलिस को धमकी का कॉल रिकॉर्ड भी मुहैया कराया है। इस बीच धनबाद के विधायक राज सिन्हा ने कहा है कि धनबाद में जंगलराज-2 चल रहा है। पुलिस-प्रशासन का इकबाल खत्म हो चुका है। डॉक्टर समीर का शहर छोड़ना मामूली बात नहीं है। व्यवसायी और सामाजिक कार्यकर्ता भयभीत है। उन्होूंने कहा कि 5 मई को भाजपा कार्यकर्ता सड़कों पर उतरेंगे और पुलिस के अधिकारियों को चूड़ियां भेंट करेंगे। –आईएएनएस एसएनसी/एएनएम

Advertisementspot_img

Also Read:

उत्तम नगर हत्याकांड के नाम पर फर्जीवाड़ा बेनकाब, 2 दिन में ठग लिए लाखों रुपये

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। राजधानी दिल्ली में 4 मार्च को होली के दिन उत्तम नगर दो परिवारों के बीच विवाद देखने को मिला था जिसमें...
spot_img

Latest Stories

14 या 15 मार्च, कब रखा जाएगा पापमोचनी एकादशी व्रत? जानें तिथि से लेकर पूजा विधि तक

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। पापमोचिनी एकादशी पड़ने जा रही...

उत्तम नगर हत्याकांड के नाम पर फर्जीवाड़ा बेनकाब, 2 दिन में ठग लिए लाखों रुपये

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। राजधानी दिल्ली में 4 मार्च को...