राजगढ़,25 मई (हि.स.)। बोड़ा थाना क्षेत्र के ग्राम ढ़ाबला में रहने वाली 15 वर्षीय बालिका सोमवार सुबह बिना बताए खेत से गायब हो गई। पजिरनों ने तलाश किया नहीं मिलने पर झाड़पीपलिया गांव के युवक पर बहला-फुसलाकर भगा ले जाने की शंका पुलिस से जाहिर की। पुलिस ने संदेही के खिलाफ अपहरण का केस दर्ज कर तलाश शुरू की। पुलिस के अनुसार ग्राम ढ़ाबला निवासी 15 वर्षीय किशोरी के परिजनों ने बताया कि बच्ची सुबह खेत पर जाने का बोलकर निकली और नहीं लौटी। परिजनों ने आसपास के क्षेत्र में तलाश किया। कहीं भी नहीं मिलने पर ग्राम झाड़पीपलिया निवासी गोविंद पुत्र जसवंत चौरसिया पर बहला- फुसलाकर भगा ले जाने का संदेह जताया। पुलिस ने आरोपित के खिलाफ धारा 363 के तहत प्रकरण दर्ज कर आरोपित और बालिका की तलाश शुरू कर दी है। हिन्दुस्थान समाचार। मनोज पाठक




