सूरजपुर/रायपुर, 12 मार्च (हि.स.)। जिले के बंशीपुर में दो दोस्तों की कुँए में डूबने से मौत हो गई जिसके बाद पूरे गाँव में मातम छा गया है। मामला भटगांव थाना क्षेत्र के बंशीपुर गाँव में शुक्रवार सुबह प्रेम ने पारिवारिक विवाद के कारण खुदकुशी करने के लिए अपने बाड़ी में स्थित कुँए में कूद गया। जिसके बाद पानी में कुछ गिरने की आवाज सुनने के बाद शिवलाल ने भी अपने दोस्त प्रेम को बचाने कुँए में छलांग लगा दी। लेकिन दोनो में से किसी की जान नहीं बच पाई। पुलिस की मोजूदगी में दोनों का शव कुँए से निकाला गया। घटना के बाद बाद दोनों की दोस्ती की मिसाल दी जा रही है। जबकि पूरे गाँव में शोक की लहर है। फिलहाल पुलिस ने मर्ग कायम करते हुए दोनों शवों को पोस्टमार्टम के उपरांत परिजनों सौप दिया है। मामले की जांच की जा रही है। हिन्दुस्थान समाचार/चंद्रनारायण शुक्ल




