back to top
18.1 C
New Delhi
Tuesday, March 17, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

गांजा के साथ तस्कर गिरफ्तार

बेतिया, 23 फरवरी (हि.स.)।बिहार से सटे नेपाल सीमा के मंगुराहा बीओपी के एसएसबी जवानों ने गुप्त सूचना के आधार पर दो किलो 800 ग्राम गांजा के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार तस्कर की पहचान गौनाहा थाना के परसा रमपुरवा गांव निवासी ग्रहण चौधरी के रुप में हुई है। एसएसबी के डिप्टी कमांडेन्ट शैलेश कुमार ने मंगलवार को बताया कि सोमवार की देर शाम में परसा रमपुरवा गांव के ग्रहण चौधरी नेपाल से गांजा लेकर नरकटियागंज जा रहा था। इसी बीच पिपरिया नहर के समीप एसएसबी के जवानों ने गांजा सहित तस्कर को पकड़ना चाहा, लेकिन गांजा तस्कर दोन नहर में कूद कर भागने का प्रयास करने लगा। हालांकि एसएसबी जवानों ने गांजा तस्कर को दबोच लिया। एसएसबी के सहायक उपनिरीक्षक चेतराम ले के नेतृत्व में गांजा तस्कर को गिरफ्तार किया गया है। उन्होंने बताया कि गांजा समेत तस्कर को गौनाहा पुलिस को सौंप दिया गया है। थानाध्यक्ष राजीव नंदन सिन्हा ने बताया कि तस्कर के विरुद्ध एफआईआर दर्ज कर उसे जेल भेजा जा रहा है। हिन्दुस्थान समाचार/अमानुल हक

Advertisementspot_img

Also Read:

एक्‍टर कमाल आर खान गिरफ्तार, लोकखंडवाला सोसाइटी फायरिंग मामले में हुई कार्रवाई

नई दिल्‍ली / रफ्तार डेस्‍क । मुंबई पुलिस ने शनिवार को अभिनेता कमाल आर खान (KRK) को गिरफ्तार किया। यह गिरफ्तारी अंधेरी वेस्ट स्थित...
spot_img

Latest Stories

Vastu Tips: आर्थिक तंगी से हैं परेशान, तो करें ये वास्तु उपाय

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। वास्तु शास्त्र हमारे जीवन के...