back to top
27.1 C
New Delhi
Saturday, April 11, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

शाहजहांपुर : दो करोड़ की अफीम के साथ तीन मादक पदार्थ तस्कर गिरफ्तार

शाहजहांपुर, 10 अप्रैल (हि.स.)। शाहजहांपुर में थाना तिलहर पुलिस ने मादक पदार्थ की तस्करी करने वाले तीन मादक पदार्थ तस्करों को गिरफ्तार किया है। तस्करों के कब्जे से करीब दो करोड़ रुपये की अफीम बरामद हुई है। पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) संजीव कुमार बाजपेयी के अनुसार, थाना तिलहर पुलिस ने शनिवार रात करीब दो बजे बंथरा पुल के पास से बुलेट मोटरसाईकिल पर सवार तीन मादक पदार्थ तस्करों को गिरफ्तार किया है। पुलिस को तस्करों के कब्जे से भारी मात्रा में उच्च क़्वालिटी की अफीम बरामद हुई है। पकड़े गए तस्कर तिलहर क्षेत्र के मोहल्ला खनपुरा निवासी सूरज राजपूत, मोहल्ला मौजमपुर निवासी अमित कुमार व मोहल्ला बहादुरगंज निवासी शेखर गुप्ता उर्फ शेखू है। एसपी ग्रामीण के अनुसार, बरामद अफीम की कीमत अन्तर-राष्ट्रीय बाजार में करीब दो करोड़ रुपये है। उन्होंने बताया कि मादक पदार्थ तस्कर फर्रुखाबाद में किसी व्यक्ति को अफीम की सप्लाई करने जा रहे हैं। हिन्दुस्थान समाचार/अमित

Advertisementspot_img

Also Read:

एक्‍टर कमाल आर खान गिरफ्तार, लोकखंडवाला सोसाइटी फायरिंग मामले में हुई कार्रवाई

नई दिल्‍ली / रफ्तार डेस्‍क । मुंबई पुलिस ने शनिवार को अभिनेता कमाल आर खान (KRK) को गिरफ्तार किया। यह गिरफ्तारी अंधेरी वेस्ट स्थित...
spot_img

Latest Stories

Gold Petrol Diesel Price Today: एक दिन की गिरावट के बाद फिर महंगा हुआ सोना, पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। देश में सोने की कीमतों में...

डार्क लिप्स से मिनटों में पाएं छुटकारा, घर पर अपनाएं ये आसान टिप्स

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। आज के समय में हर...

कौन हैं शनिदेव? क्यों कहते हैं इनको न्याय का देवता, जानिए इनसे जुड़ी सारी जानकारी

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। शनिवार के दिन शनिदेव की...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵