back to top
31.1 C
New Delhi
Friday, April 3, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

सजेती कांड : सामूहिक दुष्कर्म व पीड़िता के पिता की हत्या में तीसरा आरोपी भी हुआ गिरफ्तार

— मुकदमें में पुलिस लगाएगी जल्द चार्जशीट, फास्ट ट्रैक कोर्ट में मामले को ले जाने की तैयारी कानपुर, 12 मार्च (हि.स.)। कानपुर में सामूहिक दुष्कर्म पीड़िता के पिता की संदिग्ध मौत उस समय हो गयी जब वह अपनी बेटी का मेडिकल कराने गया था। पीड़िता के पिता की मौत से हरकत में आये पुलिस प्रशासन ने आरोपियों की धर पकड़ तेज कर दी। पुलिस की गठित पांच टीमों ने पीड़िता के पिता की मौत के ही दिन बुधवार को मुख्य आरोपी को पकड़ लिया। दूसरे आरोपी दीपू यादव को पुलिस टीम ने गुरुवार को गिरफ्तार कर लिया। दीपू यादव को मास्टरमाइंड बताया जा रहा है और यह दारोगा का बेटा है। तीसरे आरोपी को पुलिस टीम ने शुक्रवार को गिरफ्तार कर लिया। डीआईजी के मुताबिक जल्द चार्जशीट लगाकर फास्ट ट्रैक कोर्ट में मामले को ले जाया जाएगा। बताते चलें कि सजेती थाना क्षेत्र के एक गांव में रहने वाली 13 वर्षीय किशोरी के साथ गैंगरेप हुआ। आरोप है कि गांव के ही दबंग गोलू यादव अपने दो साथियों के साथ घटना को अंजाम दिया। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया और पीड़िता को मेडिकल के लिए बुधवार को भेजा। इसी दौरान जब घाटमपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में पीड़िता का मेडिकल हो रहा था तभी पीड़िता का पिता अस्पताल के बाहर निकला तो एक अज्ञात वाहन ने कुचल दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गयी। इस पर परिजनों का आरोप है कि आरोपी दीपू यादव के के परिजनों ने धमकी दी थी कि अगर कार्रवाई हुई तो अंजाम भुगतने को तैयार रहना। दीपू का पिता पुलिस विभाग में दारोगा है जो इन दिनों कन्नौज जनपद में तैनात है। पीड़िता के पिता की मौत पर पुलिस ने सख्त रुख अख्तियार करते हुए मुकदमें में सामूहिक दुष्कर्म के साथ हत्या की भी धारा बढा दी गईं। पुलिस ने बुधवार को ही मुख्य आरोपी गोलू यादव को गिरफ्तार कर लिया। गुरुवार को दूसरे आरोपी दीपू यादव को भी गिरफ्तार कर लिया गया। तीसरे आरोपी सौरभ को पुलिस टीम ने शुक्रवार को गिरफ्तार कर लिया। डीआईजी डा. प्रीतिंदर सिंह ने शुक्रवार को बताया कि आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की पांच टीमें लगाई गयी थी और टीम ने सफलतापूर्वक अपनी जिम्मेदारियों को निभाया। बताया कि तीनों के खिलाफ जल्द ही कोर्ट में चार्जशीट दाखिल की जाएगी। इसके साथ ही मामले को फास्ट ट्रैक कोर्ट में ले जाने की संस्तुति की जाएगी, ताकि दोषियों को जल्द से जल्द सजा मिल सके। हिन्दुस्थान समाचार/महमूद/मोहित

Advertisementspot_img

Also Read:

एक्‍टर कमाल आर खान गिरफ्तार, लोकखंडवाला सोसाइटी फायरिंग मामले में हुई कार्रवाई

नई दिल्‍ली / रफ्तार डेस्‍क । मुंबई पुलिस ने शनिवार को अभिनेता कमाल आर खान (KRK) को गिरफ्तार किया। यह गिरफ्तारी अंधेरी वेस्ट स्थित...
spot_img

Latest Stories

ऐरा का मतलब – Aira Name Meaning

Aira Name Meaning – ऐरा नाम का मतलब :...

फिल्म Bhooth Bangla एक्ट्रेस Wamiqa Gabbi के बोल्ड फोटोशूट ने हिलाया इंटरनेट, फिदा हुए फैंस

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। बॉलीवुड एक्ट्रेस वामिका गब्बी (Wamiqa...

Avadh Ojha ने की नीतीश कुमार को PM बनाने की वकालत, BJP को दे डाली नसीहत

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बिहार की राजनीति में एक बार...

हर रोज बढ़ रहा गर्मी का सितम, ऐसे रखें अपने साथ-साथ परिवार का ख्याल

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। दिन पर दिन गर्मी बढ़ती...

Sanjay Nishad के बयान से यूपी सियासत गरम, पश्चिमी यूपी को लेकर BJP की बढ़ी टेंशन

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। उत्तर प्रदेश की राजनीति में आगामी...

45 की उम्र में भी Shweta Tiwari ढा रही है कहर, रेड साड़ी में देखें एक्ट्रेस का ये अंदाज

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। श्वेता तिवारी अपनी फिटनेस से...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵