back to top
24.1 C
New Delhi
Tuesday, March 10, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

रायबरेली : दुष्कर्म मामले में जमानत पर छूटे आरोपित मोटर रेसिंग गेम ने पीड़ित महिला की कुल्हाड़ी से काटकर हत्या की

रायबरेली, 08 जून (हि.स.)। दुष्कर्म में जमानत पर छूटे आरोपी ने पीड़ित महिला की कुल्हाड़ी से काटकर हत्या कर दी। घटना सोमवार देर रात की है जब महिला अपने घर के बाहर अकेली बैठी थी। पड़ोसियों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने फॉरेंसिंक टीम की मदद से जांच शुरू कर दी है और प्रत्यक्षदर्शियों के बयान के आधार पर मुकदमा दर्ज किया गया है। महराजगंज थाना क्षेत्र के ककरहिया मजरे देवतावन गांव की महिला गीता (45) सोमवार की देर रात अपने घर के बाहर बैठी थी, तभी गांव का ही रामखेलावन वहां पहुंचा, उसके हाथ में कुल्हाड़ी थी और उसने देखते ही देखते उस पर वार करना शुरू कर दिया। महिला के चिल्लाने की आवाज सुनकर कुछ लोग दौड़े लेकिन हमलावर का रवैया देखकर पीछे हट गए। महिला को अधमरा समझकर राम खेलावन चला गया, बाद में आसपास के लोग पहुंचे और गंभीर रूप से घायल महिला को सीएचसी ले गए लेकिन रास्ते मे ही उसकी मौत हो गई। उल्लेखनीय है कि मृतका के पति की कुछ साल पहले मौत हो चुकी थी और वह मजदूरी करके अपने बच्चों का पेट पाल रही थी। इसी बीच पिछले वर्ष जुलाई में रामखेलावन ने मृतका से दुष्कर्म की कोशिश की जिसके बाद 20 सितम्बर को उसे जेल जाना पड़ा। मार्च में उसे जमानत मिली और वह महिला को मारने की फ़िराक में था और मौके की तलाश में रहता था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और हमलावर की तलाश में जुट गई है। कोतवाल रेखा सिंह के अनुसार जमानत पर छूटे आरोपी ने हत्या की घटना को अंजाम दिया है, मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा। हिन्दुस्थान समाचार/रजनीश

Advertisementspot_img

Also Read:

Rohit Shetty firing case: कोर्ट ने आरोपियों की दी पुलिस कस्टडी, डायरेक्टर के आवास के बाहर कड़ी सुरक्षा तैनात

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। मुंबई के जुहू इलाके में मशहूर फिल्म निर्देशक रोहित शेट्टी के घर के बाहर हुई फायरिंग की घटना ने फिल्म इंडस्ट्री...
spot_img

Latest Stories

शाश्वत नाम का मतलब- Shashwat Name Meaning

शाश्वत नाम का मतलब – Shashwat Name Meaning: Infinite/अनंत Origin...

कब रखा जाएगा शीतला सप्तमी का व्रत? जानें तिथि, महत्व और पूजा विधि

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। शीतला सप्तमी का व्रत हिंदू...

FD Scheme: एफडी कराने की सोच रहे हैं तो पत्नी के नाम से कराएं, हो जाएंगे मालामाल

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। जैसे जैसे निवेश के नए नए...

T20 WC Final: भारत की जीत से बौखलाए शोएब अख्तर, BCCI पर लगा दिए गंभीर आरोप

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। 8 मार्च की रात जब भारत...

पश्चिम बंगाल चुनाव महज 3 चरणों में कराने की मांग, BJP ने चुनाव आयोग से की अपील

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। पश्चिम बंगाल में होने वाले विधानसभा...

‘धुरंधर 2’ ने रिलीज से पहले ही कर लिया काफी कलेक्शन, जानिए पूरी जानकारी

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। रणवीर सिंह की फिल्म 'धुरंधर'...

Travel Tips: Manali और Kasol में कौन है बेस्ट, ट्रिप से पहले पढ़ें जरूरी टिप्स

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अगर आप इस वीकेंड घूमने के...