back to top
30.1 C
New Delhi
Monday, March 30, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

पश्चिम चंपारण मे पुलिस ने छापामारी कर महात्मा बुद्ध की मूर्ति बरामद की

बेतिया, 27 अप्रैल (हि.स.)। सहोदरा थाना क्षेत्र के देवाढ़ गांव में छापेमारी कर टेक्नीकल सेल व पुलिस ने मंगलवार को चार मूर्ति तस्करों को गिरफ्तार किया हैं। मूर्ति तस्कर शेषनाथ यादव के पुत्र मोहित कुमार के घर से 7 किलो 750 ग्राम वजन के महात्मा बुद्ध की मूर्ति बरामद की गयी है। थानाध्यक्ष संजीव कुमार ने आज बताया कि मुखबिर से मिली जानकारी पर टेक्नीकल सेल व पुलिस ने देवाढ़ गांव में छापा मारकर चार मूर्ति तस्कर भिखनाठोरी निवासी मोहित कुमार, मनोज कुमार गुप्ता, नेपाल के परसा सुंदर बस्ती निवासी राजू राणा व विनोद खवाज को गिरफ्तार किया गया है। वही एक तस्कर मोहित कुमार के घर से महात्मा बुद्ध की मूर्ति को पुलिस ने बरामद किया है। जिसका वजन 7 किलों 750 ग्राम व रंग काला हैं। उन्होने बताया कि ऐसा प्रतीत हो रहा हैं कि यह मूर्ति बहुमूल्य व पुरातात्विक धरोहर है। जिसे चोरी कर अंतर्राष्ट्रीय बजार में बेचने का खेल हो रहा था। हिन्दुस्थान समाचार / अमानुल हक/चंदा

Advertisementspot_img

Also Read:

नेपाल में रनवे पर फिसला विमान, बड़ा हादसा टला, 51 यात्रियों सहित चार क्रू मेंबर पूरी तरह सुरक्षित

नई दिल्‍ली/रफ्तार डेस्‍क । नेपाल में नए साल के पहले ही दिन एक बड़ा विमान हादसा टल गया। शुक्रवार शाम को भद्रपुर एयरपोर्ट पर...
spot_img

Latest Stories

Sonam Kapoor बनी दूसरी बार मां, बेटे को दिया जन्म, खुद पोस्ट शेयर करके दी जानकारी

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनम कपूर (Sonam...

Stock Market Today: हफ्ते के पहले दिन शेयर बाजार में मचा हाहाकार: Sensex 1000 अंक टूटा, Nifty भी लुढ़का

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। भारतीय शेयर बाजार में सोमवार को...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵