back to top
19.1 C
New Delhi
Wednesday, April 1, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

लॉक डाउन की धज्जियां उड़ाकर खुलेआम चलाया हुक्का बार, 17 गिरफ्तार

नई दिल्ली, 29 अप्रैल (हि.स.)। कोरोना कॉल में लॉक डाउन लगाकर जहां संक्रमण के प्रसार को कम करने का प्रयास किया जा रहा है, वहीं कुछ लोग नियमों की धज्जियां उड़ाने में लगे हैं। पश्चिम विहार वेस्ट इलाके में लॉक डाउन की धज्जियां उड़ाकर खुलेआम हुक्का बार चलाया जा रहा था। पुलिस ने बेसमेंट में छापा मारा तो वहां 14 ग्राहकों के अलावा दो कर्मचारी और मालिक मौजूद थे। न तो किसी ने मास्क लगाया हुआ था और न कोई सामाजिक दूरी का पालन कर रहा था। पुलिस ने सभी को दबोच लिया। हुक्का बार मालिक सुमित गुप्ता के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस उससे पूछताछ कर मामले की छानबीन कर रही है। बाहरी जिले के एडिशनल डीसीपी सुधांशु धामा ने बताया कि जिले के स्पेशल स्टाफ को सूचना मिली कि नांगलोई रोड, भेरा एंक्लेव, पश्चिम विहार इलाके में गुप्ता प्रॉपर्टीज के दफ्तर में हुक्का बार चलाया जा रहा है। सूचना मिलते ही एसआई नवीन मलिक, हवलदार प्रदीप, सिपाही अमित, अमित कुमार व अन्यों की टीम ने छापा मारा। रात के समय हुक्का बार में जमकर मस्ती चल रही थी। वहां म्यूजिक के साथ कई नौजवान हुक्का पीने में व्यस्त थे। हुक्का बार का मालिक सुमित गुप्ता वहीं पर मौजूद था। पुलिस की टीम ने आरोपी निहाल विहार निवासी को दबोच लिया। उसके खिलाफ पश्चिम विहार वेस्ट थाने में सरकारी आदेश के उल्लंघ, महामारी अधिनियम, समेत कई अन्य धाराओं में मामला दर्ज किया गया। पुलिस ने हुक्का बार से पांच हुक्के, नौ कॉयल, नौ फ्लेवर पैकेट और अन्य सामान बरामद किया। पुलिस सुमित के अलावा बाकी लोगों से पूछताछ कर मामले की जांच कर रही है। हुक्का बार में मौजूद नौजवानों के खिलाफ भी सरकारी आदेश के उल्लंघन व अन्य धाराओं में कार्रवाई की गई है। हिन्दुस्थान समाचार/अश्वनी

Advertisementspot_img

Also Read:

एक्‍टर कमाल आर खान गिरफ्तार, लोकखंडवाला सोसाइटी फायरिंग मामले में हुई कार्रवाई

नई दिल्‍ली / रफ्तार डेस्‍क । मुंबई पुलिस ने शनिवार को अभिनेता कमाल आर खान (KRK) को गिरफ्तार किया। यह गिरफ्तारी अंधेरी वेस्ट स्थित...
spot_img

Latest Stories

ऑफिस और ट्रैवल में चाहिए ग्लोइंग स्किन? बैग में रखें ये जरूरी चीजें

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। आज के समय में ऑफिस...

Budhwar Mantra: गणेश भगवान के इन मंत्रों का करें जाप, घर पर बनी रहेगी तरक्की

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। आज बुधवार के दिन आप...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵