बेंगलुरू, 25 फरवरी (आईएएनएस)। गाय के साथ अप्राकृतिक यौन संबंध बनाने के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने कहा कि गिरफ्तार व्यक्ति की पहचान 22 वर्षीय वेंकटेश के रूप में हुई है, जो दावणगेरे का निवासी है। बेंगलुरु के सिंगपुरा लेआउट में गाय के साथ अप्राकृतिक संबंध बनाते हुए उसे रंगे हाथों पकड़ा गया है। पुलिस ने कहा कि मुनि हनुमंतप्पा ने अपने गौशाला में पांच गायों और छह बछड़ों को रखा था, उन्होंने वेंकटेश को यह कृत्य करते हुए पकड़ा है और मामले की सूचना पुलिस को दी थी। उसके कृत्य को करते हुए पहले पड़ोसियों ने देखा, जिन्होंने हनुमंतप्पा को सूचित किया। बाद में, हनुमंतप्पा गौशाला में गए और वेंकटेश को पकड़ने के लिए खुद वहां छुप गए, जो बाद में एक गाय के साथ अप्राकृतिक यौन संबंध बनाने लगा। पुलिस ने बताया कि मामले में आगे की जांच की जा रही है। –आईएएनएस एचएमए/आरजेएस
कर्नाटक में गाय के साथ अप्राकृतिक यौन संबंध के आरोप में एक गिरफ्तार
Also Read:
Latest Stories
Pin Code Search
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵





