back to top
22.1 C
New Delhi
Sunday, April 5, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

माओवादी के नाम पर रंगदारी मांगनेवाला गिरफ्तार

बगहा,04जून(हि.स.)। नक्सली के नाम पर लोगों से रंगदारी मांगने के आरोप में एक आरोपी को बगहा पुलिस जिला के नौरंगिया थाना की पुलिस ने गिरफ्तार की है। पुलिस सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार नौरंगिया थाना की पुलिस ने एसटीएफ के साथ संयुक्त अभियान में नौरंगिया थाना कांड संख्या 25/21 के आरोप में बाल्मीकि नगर थाना क्षेत्र के संत पुर सोहरिया पंचायत के सोहरिया निवासी राजेश राम को गिरफ्तार की है। साथ ही इस आरोपी के नाम पर वाल्मीकि नगर थाना में भी कांड संख्या 29 /21 दर्ज है। नौरंगिया थाना क्षेत्र के जन वितरण प्रणाली के दुकानदार पारस खतईत तथा बाल्मीकि नगर थाना क्षेत्र के बरहरवा निवासी महेंद्र महतो से माओवादी के नाम पर पूर्व में रंगदारी की मांग की गई थी। नहीं देने पर या पुलिस को सूचना देने पर जान से मारने की धमकी दी गई थी। जिस पर इन लोगों के द्वारा अपने-अपने थाना में आवेदन के द्वारा सूचना दी गई थी। दोनों थाना की पुलिस द्वारा मोबाइल नंबर के आधार पर जांच में एक ही व्यक्ति रंगदारी मांगने वाला निकला । गुरुवार की रात्रि एसटीएफ व नौरंगिया थाना की पुलिस ने संयुक्त रूप से छापेमारी करके अपराधी को धर दबोचा। इस सन्दर्भ में पूछे जाने पर नौरंगिया थाना अध्यक्ष विनय मिश्रा ने बताया कि नौरंगिया थाना कांड संख्या 25/21 के आरोपी संत पुर सोहरिया पंचायत के सोहरिया निवासी राजेश राम को गुरुवार की रात गिरफ्तार कर लिया गया। पूछताछ करने पर यह खुलासा हुआ कि गिरफ्त में आया अपराधी वाल्मीकि नगर थाना कांड संख्या 29/21 का भी आरोपी है।गिरफ्तार आरोपी को पूछताछ के उपरांत शुक्रवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। हिन्दुस्थान समाचार /अरविंद

Advertisementspot_img

Also Read:

एक्‍टर कमाल आर खान गिरफ्तार, लोकखंडवाला सोसाइटी फायरिंग मामले में हुई कार्रवाई

नई दिल्‍ली / रफ्तार डेस्‍क । मुंबई पुलिस ने शनिवार को अभिनेता कमाल आर खान (KRK) को गिरफ्तार किया। यह गिरफ्तारी अंधेरी वेस्ट स्थित...
spot_img

Latest Stories

स्वाति नाम का मतलब-Swati Name Meaning

Meaning of Swati /स्वाति नाम का मतलब: Pure/ पवित्र,...

इस तारीख से खुलेंगे Badrinath Dham के कपाट, जानिए मंदिर के बारे में सारी जानकारी

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। उत्तराखंड में बहुप्रतीक्षित चारधाम यात्रा...

ट्रेडिशनल हो या वेस्टर्न Jhanvi Kapoor का हर लुक होता है खास, सोशल मीडिया पर ढाती हैं कहर

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। जाह्नवी कपूर (Jhanvi kapoor) अपने...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵