back to top
20.1 C
New Delhi
Friday, April 10, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

एक लाख की स्मैक के साथ एक आरोपित गिरफ्तार

अशोकनगर, 11 जून (हि.स.)। सिटी थाना पुलिस द्वारा नशैलचियों की धरपकड़ अभियान के तहत एक लाख रुपये कीमत की स्मैक के साथ आरोपित की घेराबंदी करते हुए गिरफ्तार किया गया है। शुक्रवार को सिटी पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार शहर के छैघरा कालोनी निवासी युवक महेन्द्र लोधी (32) को पुलिस द्वारा घेराबंदी कर गिरफ्तार किया गया। आरोपित के कब्जे से 6 ग्राम स्मैक पाउडर कीमत 1 लाख जब्त की गई है। बताया गया कि सिटी कोतवाली टीआई विवेक शर्मा को शुक्रवार दोपहर सूचना मिली थी कि गुना रोड़ स्थित बगुल्या बेयर हाउस के पास युवक स्मैक पाउडर लिए बेचने की फिराक में खड़ा है। उक्त सूचना पर से आरोपित की घेराबंदी शुरू की गई। आरोपित के पकड़े जाने पर उसकी पेंट की जेब में रखी हुई स्मैक पाउडर बरामद किया गया। स्मैक पाउडर का तौल यंत्र पर वजन 6 ग्राम पाया गया जिसकी कीमत 1 लाख रुपये बताई गई है। हिन्दुस्थान समाचार/ देवेन्द्र ताम्रकार

Advertisementspot_img

Also Read:

एक्‍टर कमाल आर खान गिरफ्तार, लोकखंडवाला सोसाइटी फायरिंग मामले में हुई कार्रवाई

नई दिल्‍ली / रफ्तार डेस्‍क । मुंबई पुलिस ने शनिवार को अभिनेता कमाल आर खान (KRK) को गिरफ्तार किया। यह गिरफ्तारी अंधेरी वेस्ट स्थित...
spot_img

Latest Stories

Astro Today 10 April 2026: मकर राशि- पैनल्टी लग सकती है, संभलकर रहना होगा

धन लाभ: सरकारी कामों में पैसा लगने के...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵