back to top
21.1 C
New Delhi
Thursday, March 19, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

ऑफिस 35 फुट का और टर्नओवर 1,764 करोड़ रुपया; जीएसटी टीम का छापा

मुम्बई, 23 अप्रैल (आईएएनएस)। महाराष्ट्र के जीएसटी विभाग ने एक बुलियन कंपनी के बहुत ही छोटे ऑफिस पर छापा मारा, जहां से करीब दस करोड़ रुपये नगद बरामद हुये। इससे भी अधिक चौंकाने वाली बात यह रही कि मात्र 35 फुट के कमरे में ऑफिस चलाने वाली कंपनी का टर्नओवर 1,764 करोड़ रुपये है। खुफिया जानकारी मिलने पर विभाग ने 16 अप्रैल को चामुंडा बुलियन के दक्षिण मुम्बई के झावेरी बाजार तथा अन्य जगहों पर स्थित परिसरों पर छापा मारा। ये वे जगहें थीं, जिसके बारे में जीएसटी विभाग के पंजीकरण में जिक्र नहीं किया गया था। विभाग ने इसके बाद 20 अप्रैल को एक ऐसी ही गुप्त परिसर पर छापा मारा, जहां 9.78 करोड़ नगद और 13 लाख रुपये की 19 किलोग्राम वजन की चांदी की ईंटें बरामद की गयीं। ये पूरी रकम और चांदी छोटे से कमरे की दीवारों और फर्श के नीचे छुपा कर रखी गयी थी। जीएसटी विभाग ने जब बुलियन कंपनी के खातों को एनालिटिक टूल के जरिये जांचा तो पता चला कि कंपनी का टर्नओवर 2019-20 में 22.83 लाख रुपये था लेकिन 2020-21 में यह तेज छलांग लगाकर 652 करोड़ और गत वित्त वर्ष के दौरान भी कई गुणा बढ़कर 1,764 करोड़ रुपये हो गया। उस छोटे से ऑफिस के मालिक और उनके परिजनों ने इस खजाने की जानकारी से इनकार किया है। गिरफ्तारी के भय से ऑफिस के मालिक ने अग्रिम जमानत के लिये मुम्बई सत्र न्यायालय में अर्जी दाखिल की है। जीएसटी विभाग ने इस साल पांच बड़ी गिरफ्तारियां की हैं। जीएसटी विभाग ने कार्यालय को सील कर दिया है और आयकर विभाग को आगे जांच करने की सूचना दे दी है। आयकर विभाग ही बरामद नगदी के स्रोत का पता करेगा। जीएसटी विभाग ने पूरी कार्रवाई राज्य कर के संयुक्त आयुक्त राहुल द्विवेदी और अन्य वरिष्ठ अधिकारी विनोद देसाई की निगरानी में की। –आईएएनएस एकेएस/एएनएम

Advertisementspot_img

Also Read:

उत्तम नगर हत्याकांड के नाम पर फर्जीवाड़ा बेनकाब, 2 दिन में ठग लिए लाखों रुपये

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। राजधानी दिल्ली में 4 मार्च को होली के दिन उत्तम नगर दो परिवारों के बीच विवाद देखने को मिला था जिसमें...
spot_img

Latest Stories

वृत्तिका नाम का मतलब-Vrittika Name Meaning

Vrittika Name Meaning वृत्तिका नाम का मतलब : Light...

एक दिन में कितनी कमाई करती है भारत सरकार? जानिए सालभर की कमाई का पूरा हिसाब

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। भारत दुनिया की सबसे तेजी से...

सिर्फ 2 गेंदों में हैट्रिक? यह भारतीय गेंदबाज कर चुका है हैरतअंगेज कारनामा

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। IPL 2026 सीजन की शुरुआत होने...

Chaitra Navratri पर दिल्ली के इन जगहों से करें सबसे बढ़िया शॉपिंग? जानिए सारी जानकारी

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। चैत्र का महीना शुरू होने...

राजनीति में कभी फुल स्टॉप नहीं होता, खरगे के बयान पर PM मोदी ने की तारीफ

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। राज्यसभा में विदाई समारोह के दौरान...

The Kerala Story 2 ने दिखाया कमाल, बॉक्स ऑफिस कलेक्शन पंहुचा 50 करोड़ के पार

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। 'द केरल स्टोरी' (The Kerala...