राजगढ़, 06 जून (हि.स.)। सारंगपुर थाना क्षेत्र के ग्राम मउ में रहने वाली किशोरी के साथ वहीं के युवक ने घर में घुसकर अश्लील हरकतें करते हुए छेड़छाड़ की, परिजनों के पहुंचने पर जान से मारने की धमकी देते हुए आरोपित मौके से भाग गया। पुलिस ने रविवार को पीड़ित की मां की शिकायत पर केस दर्ज कर तलाश शुरु की। पुलिस के अनुसार ग्राम मउ निवासी किशोरी के परिजनों ने बताया कि बीती रात गांव का रोहित पुत्र हरीसिंह भिलाला घर में घुस आया और बच्ची के साथ अश्लील हरकतें करते हुए छेड़छाड़ की, परिजनों के पहुंचने पर जान से मारने की धमकी देते हुए आरोपित मौके से भाग गया। पुलिस ने मौके से फरार आरोपित के खिलाफ धारा 354, 354(क), 450, 506, 7/8 पाॅक्सो एक्ट के तहत कार्रवाई की। हिन्दुस्थान समाचार। मनोज पाठक




