back to top
29.1 C
New Delhi
Sunday, March 29, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

विरार में कोकीन के साथ नाइजीरियन गिरफ्तार

मुंबई, 22 जून, (हि. स.)। पालघर जिले की अर्नाला पुलिस ने करमाले गांव में स्थित एक बंगले में छापा मारकर लाखों रुपये की कोकीन के साथ एक नाइजीरियन को गिरफ्तार किया है। उसके पास से 230 ग्राम कोकीन व 10 हजार नकदी जब्त की गई है। पुलिस विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्जकर जांच कर रही है। जानकारी के अनुसार सोमवार शाम 4 बजे अर्नाला पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि बोलिंज इलाके में करमाले गांव स्थित साईं कुटीर बंगले में एक नाइजीरियन युवक के पास बड़ी मात्रा में कोकीन है। सूचना के आधार पर पुलिस उप निरीक्षक अशोक महादेव सकपाल की टीम ने बंगले में छापामार कर उकांडे ओपेमी स्टेनली नामक नाइजीरियन युवक को गिरफ्तार कर लिया। तलाशी में उसके पास से 230 ग्राम कोकीन व 10 हजार नकदी जब्त की गई है। कोकीन की कीमत 23 लाख रुपये बताई गई है। पुलिस ने बताया कि हमारी जांच शुरू है कि वह इतनी बड़ी मात्रा में कोकीन कहां से लाया है और किसे देना वाला था। उल्लेखनीय है कि इससे पहले भी वसई विरार में ड्रग्स मामले में कई नाइजीरियन गिरफ्तार हो चुके हैं। यहां नाइजीरियन लोग बड़ी संख्या में रहते हैं। सूत्रों के अनुसार ज्यादातर लोग ड्रग्स का कारोबार करते हैं। हिन्दुस्थान समाचार/दिलीप

Advertisementspot_img

Also Read:

एक्‍टर कमाल आर खान गिरफ्तार, लोकखंडवाला सोसाइटी फायरिंग मामले में हुई कार्रवाई

नई दिल्‍ली / रफ्तार डेस्‍क । मुंबई पुलिस ने शनिवार को अभिनेता कमाल आर खान (KRK) को गिरफ्तार किया। यह गिरफ्तारी अंधेरी वेस्ट स्थित...
spot_img

Latest Stories

आज Kamada Ekadashi पर इस प्रकार करें पूजा विधि, प्रसन्न हो जाएंगे विष्णु भगवान

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। कामदा एकादशी (Kamada Ekadashi) का...

Tamannaah Bhatia का सबसे खूबसूरत और ग्लैमरस साड़ी लुक्स, जिसे देख फिदा हुए फैंस

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। अपनी हर अदा और लुक...

हेयर फॉल से हो रही हैं परेशान, बस हफ्ते में 2 बार करें ये काम

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। हेयर फॉल (बाल झड़ना) आजकल...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵