back to top
30.1 C
New Delhi
Tuesday, March 10, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

शादी के तीन माह बाद आग लगाकर नवविवाहिता ने की आत्महत्या

हमीरपुर, 05 मई (हि.स.)। शादी के तीन माह बाद एक नवविवाहिता ने बुधवार को मिट्टी का तेल डालकर अपने शरीर में आग लगा ली। उपचार के लिए जिला अस्पताल ले जाते समय उसके रास्ते में ही मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। थाना सुमेरपुर क्षेत्र के ग्राम धरमपुर में अमर सिंह का विवाह अर्चना 22 वर्ष के साथ 10 फरवरी को हुआ था। तीन माह बीत पाए थे कि अर्चना ने किसी कारण वश बुधवार को सुनसान घर पाकर अपने ऊपर केरोसिन छिड़ककर अपने को आग के हवाले कर दिया। चीख-पुकार सुनकर वहां पहुंचे। परिजनों ने आग बुझाकर उपचार के लिए उसे जिला अस्पताल ले जा रहे थे तभी उसने रास्ते में दम तोड़ दिया। घटना से नवविवाहिता के मायके पक्ष को अवगत कराया गया है। सूचना मिलने पर थाना सुमेरपुर से पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। थानाध्यक्ष वीरेंद्र प्रताप सिंह का कहना है कि घटना के संबंध में अभी किसी की तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलते ही मामले की सघन जांच कराकर कार्रवाई की जाएगी। हिन्दुस्थान समाचार/ पंकज

Advertisementspot_img

Also Read:

जल्दी शादी होने वाली हैं? अपनी ब्राइडल किट में इन 5 जरूरी चीजों को जरूर रखें साथ

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क । दुल्हन बनने के बाद हर दिन परफेक्ट लुक पाने के लिए अपनी ब्राइडल मेकअप किट में ये 5 आइटम्स जरूर...
spot_img

Latest Stories

ये क्या बोल गए आफरीदी… टीम इंडिया को लेकर उनका बयान फिर बना चर्चा का विषय

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। भारत ने टी20 विश्व कप 2026...

बेला नाम का मतलब- Bela Name Meaning

Meaning of Bela /बेला नाम का मतलब: Beautiful/सुंदर Origin /...

Ekadashi March 2026: कब है पापमोचनी और कामदा एकादशी? जानें सही तिथि और मुहूर्त

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। चैत्र मास सनातन परंपरा में अत्यंत...

कल खत्म हो जाएगी NEET UG 2026 की आवेदन प्रक्रिया, फटाफट करें अप्लाई; जानिए कितनी है आवेदन फीस

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। अगर आप मेडिकल फील्ड में करियर...

CBSE 12वीं के पेपर में QR कोड स्कैन करते ही खुला YouTube, छात्रों में मची हलचल; जानिए बोर्ड ने क्या कहा?

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) के...

Tarvel Tips: दोस्तों के साथ घूमने का हैं मन, तब इन खास बातों का रखें ध्यान

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। अगर आप मार्च के महीने...