back to top
27.1 C
New Delhi
Saturday, April 11, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

एनसीबी ने ड्रग मामले में सुशांत के फ्लैटमेट सिद्धार्थ पिठानी को किया गिरफ्तार (लीड-1)

मुंबई/हैदराबाद, 28 मई (आईएएनएस)। नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) ने शुक्रवार को एक बड़ी कार्रवाई करते हुए कहा कि उसने दिवंगत बॉलीवुड अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत के फ्लैटमेट सिद्धार्थ पिटानी को ड्रग संबंधी एक मामले में गिरफ्तार किया है। एनसीबी के एक अधिकारी ने आईएएनएस को बताया, पिठानी को हैदराबाद से गिरफ्तार किया गया है। 14 जून, 2020 को सुशांत की मौत से जुड़े बॉलीवुड-ड्रग्स माफिया जांच मामले में अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती, उनके भाई शोइक और अन्य सहित 33 लोगों के खिलाफ 12,000 पन्नों की चार्जशीट दायर करने के लगभग ढाई महीने बाद गिरफ्तारी हुई है। प्रवर्तन निदेशालय से एक सूचना के बाद ड्रग कानून प्रवर्तन एजेंसी द्वारा दर्ज दो मामलों के बाद, 5 मार्च को एनसीबी चार्जशीट मुंबई स्पेशल एनडीपीएस कोर्ट के समक्ष दायर की गई थी, जो सुशांत की मौत में वित्तीय कोणों की जांच कर रही थी। –आईएएनएस एचके/आरजेएस

Advertisementspot_img

Also Read:

एक्‍टर कमाल आर खान गिरफ्तार, लोकखंडवाला सोसाइटी फायरिंग मामले में हुई कार्रवाई

नई दिल्‍ली / रफ्तार डेस्‍क । मुंबई पुलिस ने शनिवार को अभिनेता कमाल आर खान (KRK) को गिरफ्तार किया। यह गिरफ्तारी अंधेरी वेस्ट स्थित...
spot_img

Latest Stories

शादी के बाद बदल गई Monalisa Bhosle की लाइफ, महाकुंभ से रातों-रात हुई थीं फेमस

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। महाकुंभ की वायरल गर्ल मोनालिसा...

Gold Petrol Diesel Price Today: एक दिन की गिरावट के बाद फिर महंगा हुआ सोना, पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। देश में सोने की कीमतों में...

डार्क लिप्स से मिनटों में पाएं छुटकारा, घर पर अपनाएं ये आसान टिप्स

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। आज के समय में हर...

कौन हैं शनिदेव? क्यों कहते हैं इनको न्याय का देवता, जानिए इनसे जुड़ी सारी जानकारी

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। शनिवार के दिन शनिदेव की...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵