back to top
20.1 C
New Delhi
Tuesday, April 7, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

गया में नक्सलियों ने जेसीबी मशीन को फूंका

गया, 17 मई (हि.स.)।जिले के चाकन्द थाना क्षेत्र अंतर्गत अकथू रोड स्थित ग्रामीण सड़क निर्माण कार्य मे लगे एक प्लांट पर सोमवार की सुबह नक्सली संगठन के एक दस्ते ने एक जेसीबी मशीन को आग के हवाले कर दिया। जिसमें मशीन जलकर राख हो गया।प्लांट हीरालाल यादव का है। हमलावर अपने को नक्सली संगठन टीपीसी से संबंधित होने की बात घटनास्थल पर कर रहे थे। प्लांट पर रहे कर्मियों के अनुसार 5-6 कर्मी प्लांट पर थे। सुबह करीब हथियारबन्द 8-10 की संख्या में अपराधियों ने एक को छोड़कर सभी को अपने कब्जे में लेकर हाथ पैर बांध दिया। इसके उपरांत दस्ता ने उस कर्मी से जेसीबी मशीन से डीजल निकलवाया और उसे छिड़ककर जेसीबी में आग लगा दिया। दस्ते में शामिल अपराधी एक पर्चा छोड़कर पश्चिम की ओर निकल गए। दस्तों के द्वारा छोड़े गये पर्चा में कहा गया है कि प्लांट के संवेदक पुलिस की मुखबिरी करना छोड़ दे नही तो आगे और भी अंजाम भुगतने को तैयार रहे। इस संबंध में चाकन्द थानाध्यक्ष मृतुन्जय कुमार ने मीडिया को बताया कि मामले की छानबीन की जा रही है। घटना में शामिल लोगों की पहचान की जा रही है। जल्द ही सभी पुलिस के गिरफ्त में होंगे । घटना को लेकर स्थानीय स्तर पर कई तरह की चर्चाएं हो रही है। कुछ लोग इसे पिछले दिनों बालू माफिया के खिलाफ हुई पुलिसिया कार्रवाई बताते हैं। जहां पुलिस ने पिछले दो दिनों में क्षेत्र के तीन बड़े बालू माफिया को जेल भेजने के साथ साथ दो हथियार सहित हाइवा को जब्त किया था। फिलहाल पुलिस विभिन्न एंगल से घटना की जांच शुरू दी है। खबर भेजे जाने तक पुलिस अपराधियों के संभावित ठिकानों पर छापामारी कर रही है। हिन्दुस्थान समाचार/पंकज

Advertisementspot_img

Also Read:

पुरी जगन्नाथ रथ यात्रा में भगवान बलभद्र के रथ के मोड़ पर अटकने से मची भगदड़, 600 से ज्यादा श्रद्धालु हुए घायल

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क।  महाप्रभु जगन्नाथ की ऐतिहासिक रथ यात्रा के दौरान इस साल बड़ी संख्या में श्रद्धालु पुरी पहुंचे। लेकिन रथ खींचने के दौरान अव्यवस्था...
spot_img

Latest Stories

RR vs MI: बारिश का खतरा या पूरा मैच? गुवाहाटी वेदर रिपोर्ट ने बढ़ाई टेंशन

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। Indian Premier League 2026 के 13वें...

CBSE 10th Result 2026: जल्द जारी हो सकता है रिजल्ट, इन 4 तरीकों से तुरंत करें चेक

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। CBSE 10वीं बोर्ड परीक्षा 2026 (CBSE...

Assam Election 2026: घुसपैठियों को चुन-चुनकर बाहर करेंगे, असम में गरजे अमित शाह, बोले- पहचान हो चुकी है

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने...

Iran-Israel War: पाकिस्तान में ‘लॉकडाउन जैसे हालात’, रात 8 बजे बंद होंगे बाजार-मॉल

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। ईरान युद्ध (Iran-Israel War) के असर...

UP Board Result 2026: कॉपी जांच में देरी से लटका रिजल्ट, जानें कब आएंगे नतीजे

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। यूपी बोर्ड 10वीं और 12वीं (UP...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵