back to top
30.1 C
New Delhi
Thursday, April 9, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

राष्ट्रीय स्तर का कबड्डी खिलाड़ी हत्याकांड में गिरफ्तार

नई दिल्ली, 30 अप्रैल (आईएएनएस)। दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने राष्ट्रीय स्तर के कबड्डी खिलाड़ी दिनेश उर्फ ढिल्लू को हत्या और रंगदारी समेत कई आपराधिक मामलों में कथित संलिप्तता के आरोप में गिरफ्तार किया है। ढिल्लू को खूंखार अंतरराज्यीय गैंगस्टर कौशल, मोनू लल्हेरी और नवीन बाली का सहयोगी बताया जाता है। स्पेशल सेल को मिली गुप्त सूचना के आधार पर 28 अप्रैल को हीरंकुदना गांव में छापेमारी की गई थी, जहां से आरोपी को पकड़ा गया था। उसके पास से एक पिस्टल और चार जिंदा कारतूस बरामद किए गए हैं। पुलिस ने कहा, जेल से अपने गुरु के निर्देश के अनुसार, ढिल्लू प्रतिद्वंद्वी गिरोह के सदस्यों को खत्म करने की साजिश रच रहा था। हाल ही में, हरियाणा पुलिस ने उसकी पत्नी की हत्या से संबंधित एक मामले में उसकी गिरफ्तारी के लिए 5,000 रुपये का नकद इनाम घोषित किया था। इस साल जनवरी में आरोपी ने अपने एक सहयोगी सत्यवान के साथ रोहतक में रोहताश नाम के एक व्यक्ति की कथित तौर पर हत्या कर दी थी, ताकि वह अपने सहयोगी की हत्या का बदला ले सके। पुलिस ने कहा, ढिल्लू ने जूनियर राष्ट्रीय कबड्डी चैंपियनशिप में हरियाणा का प्रतिनिधित्व किया है। स्नातक स्तर की पढ़ाई के दौरान, वह खूंखार गैंगस्टर मोनू लल्हेरी, कौशल और नवीन बाली के संपर्क में आया। वह हत्या और अन्य जघन्य अपराधों के विभिन्न मामलों में शामिल था। –आईएएनएस एचके/एसजीके

Advertisementspot_img

Also Read:

उत्तम नगर हत्याकांड के नाम पर फर्जीवाड़ा बेनकाब, 2 दिन में ठग लिए लाखों रुपये

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। राजधानी दिल्ली में 4 मार्च को होली के दिन उत्तम नगर दो परिवारों के बीच विवाद देखने को मिला था जिसमें...
spot_img

Latest Stories

कॉपी-पेस्ट मैसेज पर घिरे PAK PM Shehbaz Sharif, सोशल मीडिया पर जमकर हुए ट्रोल

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। PAK PM Shehbaz Sharif एक बार...

Cricket Facts: जब पाकिस्तान के लिए खेले थे सचिन, क्रिकेट इतिहास के 5 सबसे दिलचस्प किस्से जो आपको चौंका देंगे

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। क्रिकेट का इतिहास सिर्फ रिकॉर्ड और...

Alia Bhatt ने पहनी मोगरे के फूल से सजी साड़ी, शादी में ट्रेंड बन सकती है ये डिजाइन

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। एक्ट्रेस Alia Bhatt हाल ही...

West Bengal Election 2026: बंगाल को दिलाएंगे पुरानी पहचान, आसनसोल से TMC पर गरजे PM मोदी, कहा- ये चुनाव बदलाव का…

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। पश्चिम बंगाल के आसनसोल में प्रधानमंत्री...

CBSE DRQ Tier-2 Exam 2026 सिटी स्लिप जारी, ऐसे करें डाउनलोड, जानिए पूरी डिटेल

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने...

FIR vs Zero FIR में क्या अंतर है? जानिए आपका कानूनी अधिकार

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। जब भी हम लोग किसी मुसीबत...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵