back to top
29.1 C
New Delhi
Wednesday, March 18, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

नरसिंहानंद, चव्हाणके पर हिंदू महापंचायत में भड़काऊ भाषण देने का मामला दर्ज

नई दिल्ली, 4 अप्रैल (आईएएनएस)। दिल्ली पुलिस ने राष्ट्रीय राजधानी में कार्यक्रम के दौरान भड़काऊ भाषण देने के लिए हिंदू महापंचायत सभा के आयोजकों और डासना देवी मंदिर के पुजारी यति नरसिंहानंद सरस्वती और सुदर्शन न्यूज के मुख्य संपादक सुरेश चव्हाणके सहित कई लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। इस कार्यक्रम का आयोजन रविवार को किया गया। पुलिस उपायुक्त (डीसीपी) उषा रंगनानी ने कहा, डासना देवी मंदिर के पुजारी यति नरसिंहानंद सरस्वती और सुदर्शन न्यूज के मुख्य संपादक सुरेश चव्हाणके सहित कुछ वक्ताओं ने दो समुदायों के बीच वैमनस्य, शत्रुता, घृणा या दुर्भावना को बढ़ावा देने वाले शब्द कहे। खासतौर से, यति नरसिंहानंद सरस्वती को पहले 15 जनवरी को इसी तरह के एक मामले में उत्तराखंड पुलिस ने गिरफ्तार किया था और 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया था। इसके बाद में उन्हें जमानत पर रिहा कर दिया गया। नरसिंहानंद हरिद्वार में तीन दिवसीय धर्म संसद के आयोजकों में से एक थे, जहां कथित तौर पर अल्पसंख्यक समुदाय के खिलाफ नफरत भरे भाषण दिए गए थे। वरिष्ठ अधिकारी ने पुष्टि की है कि हिंदू महापंचायत सभा के आयोजन की अनुमति के लिए अनुरोध पत्र उत्तर-पश्चिम जिले में आयोजक प्रीत सिंह, अध्यक्ष, सेव इंडिया फाउंडेशन से प्राप्त हुआ था। हालांकि, अनुरोध को इस आधार पर अस्वीकार कर दिया गया कि आयोजक को बुराड़ी ग्राउंड में इस सभा के आयोजन के लिए दल्ली विकास प्राधिकरण से कोई अनुमति नहीं मिली थी। ये अनुरोध ठुकराने पर भी पुलिस के अनुसार उक्त आयोजक प्रीत सिंह सुबह अपने समर्थकों के साथ बुराड़ी मैदान पहुंचे और हिंदू महापंचायत सभा का आयोजन करने लगे। रंगनानी ने कहा, 700-800 लोग कार्यक्रम स्थल पर जमा हो गए और आयोजक के आमंत्रित लोगों ने मंच से भाषण देना शुरू कर दिया। पुलिस भी कार्यक्रम स्थल पर पहुंच गई और व्यवस्था बनाए रखने की कोशिश की। यह उस समय की बात है, जब यति नरसिंहानंद सरस्वती ने कथित तौर पर मंच से भड़काऊ भाषण देना शुरू कर दिया, जिसमें हिंदुओं को अपने अस्तित्व के लिए लड़ने के लिए हथियार उठाने का आग्रह किया गया। चव्हाणके ने कहा कि वह समान अधिकार देने के खिलाफ हैं। उन्होंने कहा, भारतीय मुसलमानों को वही अधिकार मिलने चाहिए जो पाकिस्तान में हिंदुओं को मिल रहे हैं। इससे ज्यादा कुछ नहीं। इस बीच, पत्रकारों की शिकायतों पर अलग-अलग मामले भी दर्ज किए गए, जिन्होंने आरोप लगाया कि कार्यक्रम के दौरान उनके साथ मारपीट की गई। पत्रकारों ने पहले दिन में यह भी आरोप लगाया था कि उन्हें दिल्ली पुलिस ने कार्यक्रम स्थल से हिरासत में लिया और मुखर्जी नगर पुलिस स्टेशन ले जाया गया। हालांकि, डीसीपी रंगनानी ने सभी रिपोटरे का खंडन किया और कहा कि सभी पत्रकार अपनी मर्जी से भीड़ से बचने के लिए कार्यक्रम स्थल पर तैनात एक पीसीआर वैन में बैठ गए और उन्होंने सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए पुलिस स्टेशन जाने का विकल्प चुना। डीसीपी ने आगे कहा कि एक न्यूज पोर्टल के दो पत्रकारों ने अपनी शिकायत में आरोप लगाया कि दोपहर करीब 1.30 बजे, जब वे बाहर निकलने के लिए भाग रहे थे, तो लोगों के एक समूह ने उनके साथ मारपीट की और उनका मोबाइल फोन और आईडी-कार्ड भी छीनने की कोशिश की। पीड़ित पत्रकारों ने मेडिकल जांच कराने से इनकार कर दिया। एक अन्य शिकायत में एक स्वतंत्र पत्रकार, जो इस कार्यक्रम को कवर करने के लिए गए थे। पीड़ित ने कहा कि जब वह दो अन्य पत्रकारों के साथ एक व्यक्ति का साक्षात्कार कर रहे थे, तब कुछ लोगों ने उसके साथ हाथापाई और मारपीट की। पुलिस ने बीच बचाव कर उन्हें सुरक्षा दी। उनकी मेडिकल जांच के बाद आईपीसी की धारा 323 और 341 के तहत मामला दर्ज किया गया और जांच शुरू की गई। डीसीपी रंगनानी ने आगे बताया कि सोशल मीडिया समेत विभिन्न प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल कर अफवाह और गलत सूचना फैलाने वालों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जा रही है। –आईएएनएस एसएस/आरएचए

Advertisementspot_img

Also Read:

उत्तम नगर हत्याकांड के नाम पर फर्जीवाड़ा बेनकाब, 2 दिन में ठग लिए लाखों रुपये

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। राजधानी दिल्ली में 4 मार्च को होली के दिन उत्तम नगर दो परिवारों के बीच विवाद देखने को मिला था जिसमें...
spot_img

Latest Stories

सिर्फ 2 गेंदों में हैट्रिक? यह भारतीय गेंदबाज कर चुका है हैरतअंगेज कारनामा

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। IPL 2026 सीजन की शुरुआत होने...

Chaitra Navratri पर दिल्ली के इन जगहों से करें सबसे बढ़िया शॉपिंग? जानिए सारी जानकारी

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। चैत्र का महीना शुरू होने...

राजनीति में कभी फुल स्टॉप नहीं होता, खरगे के बयान पर PM मोदी ने की तारीफ

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। राज्यसभा में विदाई समारोह के दौरान...

The Kerala Story 2 ने दिखाया कमाल, बॉक्स ऑफिस कलेक्शन पंहुचा 50 करोड़ के पार

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। 'द केरल स्टोरी' (The Kerala...

IPL 2026 से पहले BCCI ने जारी की नई गाइडलाइंस, जानिए क्या है ये साढ़े तीन घंटे वाला नया नियम?

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के शुरू...

Anurag Dobhal ने खुद दिया अपना हेल्थ अपडेट, बोले एक नया जन्म मिला है

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। यूट्यूबर अनुराग डोभाल (Anurag Dobhal),...

Stock Market Today: तीसरे दिन भी झूम उठा शेयर बाजार, Sensex 410 अंक उछला, Nifty 23,672 के पार

नई दिल्ली, रफतार डेस्क। बुधवार, 18 मार्च को भारतीय...