back to top
22.1 C
New Delhi
Saturday, April 11, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

अपहरण मामले में शामिल मास्टर माइंड गिरफ्तार

गुवाहाटी, 17 जून (हि.स.) । गुवाहाटी के हाथीगांव निवासी दो युवकों के अपहरण मामले में पुलिस ने मास्टर माइंड को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने गुरुवार को बताया कि चालू वर्ष के 11 जनवरी को गुवाहाटी के हाथीगांव निवासी नोवाज अली और रकीबुल इस्लाम नामक दो युवकों को फोन कर दोस्त गुलजार हुसैन ने नगांव में बुलाया था। जिसके बाद नोवाज और रकीबुल का अपहरण कर ब्रह्मपुत्र के मैदानी इलाके में बंदी बनाकर रखा गया था। अपहरण किए जाने के बाद अपहर्ताओं द्वारा 25 लाख रुपये की फिरौती मांगी गई थी। दोनों के परिजनों ने अपहर्ताओं को एक लाख रुपए भी दिये। इसी दौरान पुलिस ने तलाशी अभियान तेज कर दिया। जिसकी वजह से अपहर्ता दोनों को छोड़कर फरार हो गए। घटना के संबंध में दर्ज प्राथमिकी के आधार पर पुलिस अभियान चलाकर अपहरण में शामिल नगांव जिला के कुआ निवासी गुलजार हुसैन को हाथीगांव से गिरफ्तार कर लिया है। गुलजार हुसैन नोवाज अली और रकीबुल इस्लाम की दोस्ती अन्य राज्यों में काम करने के दौरान हुई था। पुलिस दर्ज प्राथमिकी के आधार पर अपहर्ता से पूछताछ कर रही है। हिदुस्थान समाचार /असरार/ अरविंद

Advertisementspot_img

Also Read:

Rohit Shetty firing case: कोर्ट ने आरोपियों की दी पुलिस कस्टडी, डायरेक्टर के आवास के बाहर कड़ी सुरक्षा तैनात

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। मुंबई के जुहू इलाके में मशहूर फिल्म निर्देशक रोहित शेट्टी के घर के बाहर हुई फायरिंग की घटना ने फिल्म इंडस्ट्री...
spot_img

Latest Stories

डार्क लिप्स से मिनटों में पाएं छुटकारा, घर पर अपनाएं ये आसान टिप्स

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। आज के समय में हर...

कौन हैं शनिदेव? क्यों कहते हैं इनको न्याय का देवता, जानिए इनसे जुड़ी सारी जानकारी

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। शनिवार के दिन शनिदेव की...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵