back to top
22.1 C
New Delhi
Tuesday, April 7, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

महासमुंद : कार से 37 लाख 28 हजार रुपये बरामद, दो आरोपि‍त गिरफ्तार

महासमुंद/रायपुर, 27 जून (हि.स.)। जिला पुलिस ने वाहन चेकिंग के दौरान नोटों से भरी एक कार जब्त किया है। मौके से दो आरोपितों को गिरफ्तार किया है। दोनों महाराष्ट्र के कोल्हापुर के रहने वाले बताए जा रहे हैं। फिलहाल महासमुंद पुलिस दोनों के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई कर रही है। जानकारी के अनुसार पुलिस को सूचना मिली थी कि एक वाहन में भारी मात्रा में नगदी लेकर महासमुंद की ओर जा रही है। इसके बाद अलर्ट हुई पुलिस ने ओडिशा से आने वाली वाहनों की जांच की। अंतर्राज्यीय चेक पोस्ट रेहटीखोन में शनिवार देर रात चेकिंग के दौरान एक सफेद रंग की मारुति सुजुकी सियाज कार क्रमांक एमएच 09 ईटी 8986 को रोककर पूछताछ की। वाहन चालक के गोलमोल जवाब से पुलिस ने दस्तावेज की जांच की। इसके बाद कार की तलाशी के दौरान पुलिस को सीट के पीछे बने चेंबर में रखे हुए रुपये का बंडल मिला। पुलिस ने बताया कि कार से कुल 37 लाख 28 हजार 900 रुपये नगद बरामद हुआ। सिंघोड़ा पुलिस ने कार में सवार पीताम्बर शिवाजी माने और अविनाश सिंगारे को गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपित ओडिशा से आ रहे थे फिलहाल पुलिस दोनों से पूछताछ कर रही है। इस मामले में कई बड़े खुलासे होने की संभावना है। हिन्दुस्थान समाचार/चंद्रनारायण शुक्ल

Advertisementspot_img

Also Read:

एक्‍टर कमाल आर खान गिरफ्तार, लोकखंडवाला सोसाइटी फायरिंग मामले में हुई कार्रवाई

नई दिल्‍ली / रफ्तार डेस्‍क । मुंबई पुलिस ने शनिवार को अभिनेता कमाल आर खान (KRK) को गिरफ्तार किया। यह गिरफ्तारी अंधेरी वेस्ट स्थित...
spot_img

Latest Stories

⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵