back to top
21.1 C
New Delhi
Friday, March 13, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

महिला की हत्या मामले में दो आरोपितो को उम्रकैद, पांच को 10-10 साल की सजा

मुजफ्फरनगर, 15 फरवरी (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर मे बुढ़ाना कोतवाली क्षेत्र के हुसैनपुर गांव में दहेज की मांग पूरी न होने पर महिला की जलाकर हत्या करने के मामले में कोर्ट ने दो आरोपितो को आजीवन कैद और पांच को दस-दस साल कैद की सजा सुनाई है। कोर्ट ने आरोपितों पर चार-चार हजार जुर्माना भी लगाया है। विशेष लोक अभियोजन अधिकारी राजीव शर्मा और वीरेंद्र नागर ने बताया, बुढ़ाना कोतवाली क्षेत्र के हुसैनपुर गांव में साल 2013 में दहेज की मांग पूरी न होने पर ससुराल वालों ने गुलिस्ता की जलाकर हत्या कर दी थी। गंभीर हालत मे झुलसी गुलिस्ता ने मेरठ के एक अस्पताल में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया था। मृत्यु होने से पूर्व गुलिस्ता ने अपने बयान में आरोपितों के नाम बताए थे। जबकि अपने शौहर को यह बताते हुए नामजद नहीं किया था कि उसने उसे बचाने की कोशिश की थी। इस मामले में पुलिस ने गुलिस्ता के बयानो के आधार पर ननद सायरा और सन्नो पुत्री शरीफ, देवर रिजवान, महताब, नौशाद, अहसान, ताहिरा पत्नी अहसान के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया था। पुलिस ने उक्त आरोपितों के खिलाफ कोर्ट में चार्जशीट भेज दी थी। इस मामले को फास्ट ट्रैक संख्या 1 के न्यायाधीश सुमित पंवार सुनवाई की। दोनो पक्षो को सुनने के बाद सायरा और सन्नो को आईपीसी संबंधित धाराओ के तहत दोषी मानते हुए आजीवन कैद की सजा सुनाई गई है, जबकि रिजवान, महताब, नौशाद, अहसान और ताहिरा पत्नी अहसान को 10-10 साल की सजा सुनाई है। कोर्ट ने आरोपितों पर 4-4 हजार का जुर्माना भी लगाया है। –आईएएनएस विमल कुमार/आरएचए

Advertisementspot_img

Also Read:

उत्तम नगर के तरुण की हत्या पर खौला शिखर धवन का खून, पोस्ट कर बोले- इस लेवल तक नहीं गिरना चाहिए

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। होली के दिन दिल्ली के उत्तम नगर माहौल उस समय तनावभरा हो गया जब एक मामूली विवाद के बाद हिंदू युवक...
spot_img

Latest Stories

रेवती नाम का मतलब-Revati Name Meaning

Meaning of Revati / रेवती नाम का मतलब :...

Chaitra Navratri 2026: नवरात्रि से पहले घर लाएं ये चीजें, दूर होंगी कंगाली

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। चैत्र नवरात्रि में माता रानी...

फारूक अब्दुल्ला पर हुई फायरिंग को लेकर टेंशन में गुलाम नबी आजाद, गंभीर जांच की मांग की

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बुधवार की रात जम्मू कश्मीर के...

पेट्रोल-डीजल और गैस की किल्लत पर सरकार का एक्शन, अमित शाह की अध्यक्षता में कमिटी बनाई

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। देश में पेट्रोल, डीजल और रसोई...

गर्मियां शुरू होने से पहले घूम आएं ये जगहें, मार्च में घूमने के लिए हैं बेस्ट

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। मार्च के महीने में न...

इच्छामृत्यु पर बनी इन फिल्मों को देखकर रह जाएंगे हैरान, जानिए लिस्ट

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। आपको बता दें कि, इस...