back to top
27.1 C
New Delhi
Friday, March 13, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

केरल पुलिसकर्मी की पत्नी, दो बच्चे मृत मिले

तिरुवनंतपुरम, 10 मई (आईएएनएस)। केरल के अलाप्पुझा में एक पुलिसकर्मी के सरकारी आवास पर उसकी पत्नी का शव लटका हुआ मिला, जबकि उसके 5 वर्षीय बेटे की गला घोंटकर हत्या की गई थी और 18 महीने की बेटी पानी की बाल्टी में डूबी हुई पाई गई। स्थानीय पुलिस ने अस्वाभाविक मौत का मामला दर्ज किया है। आशंका जताई जा रही है कि 28 वर्षीय अनेजिला ने दोनों बच्चों की हत्या कर फांसी लगा ली। इस हादसे के पीछे का कारण पुलिस अधिकारी रेनिस के घर पर बार-बार होने वाले झगड़े को बताया जा रहा है। वरिष्ठ पुलिस अधिकारी मामले की जांच और पूछताछ कर रहे हैं। रेनिस को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया है। –आईएएनएस एमएसबी/एएनएम

Advertisementspot_img

Also Read:

उत्तम नगर के तरुण की हत्या पर खौला शिखर धवन का खून, पोस्ट कर बोले- इस लेवल तक नहीं गिरना चाहिए

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। होली के दिन दिल्ली के उत्तम नगर माहौल उस समय तनावभरा हो गया जब एक मामूली विवाद के बाद हिंदू युवक...
spot_img

Latest Stories