back to top
31.1 C
New Delhi
Wednesday, April 1, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

कौशाम्बी : सवारियों से भरी टैक्सी रोक लूटपाट, एक घायल

सवारियों से भरी टैक्सी रोक लूटपाट, एक घायल कौशाम्बी, 11 जून (हि.स.)। कोखराज कोतवाली से महज 100 मीटर नजदीक बेख़ौफ़ बदमाशों ने सवारियों से भरी टैक्सी लूट ली। शुक्रवार को घटना सामने आने के बाद पुलिस ने घायल सर्राफा व्यापारी को प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया है। पुलिस मामले की तफ्तीश कर बदमाशों की तलाश में छापेमारी कर रही है। कल्याणपुर निवासी राम प्रसाद प्रयागराज के सर्राफा बाजार से एक किलो चांदी, 20 ग्राम सोना खरीद कर घर टैक्सी से वापस आ रहे थे। टैक्सी में 10 से 12 सावरियां पहले से बैठी हुई थी। उनकी गाड़ी कोखराज थाना क्षेत्र के टोल प्लाजा बाईपास के नजदीक जैसे ही पहुंची। पीछे से आई एक बोलेरो चार ने उन्हें ओवरटेक कर रोक लिया। चार से उतरे नकाब पोश बदमाशों ने टैक्सी से सभी को उतार कर तलाशी ली। अपनी कमाई को लुटते देख राम प्रसाद ने विरोध किया। बदमाशों ने उन्हें मार-पीट कर अधमरा कर फरार हो गए। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल व्यापारी को प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया है। तहरीर लेकर पुलिस ने बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है। पीड़ित राम प्रसाद ने बताया, बदमाशों ने उसके पास रखे 25 हज़ार रुपये नगद, एक किलो चांदी एवं 20 ग्राम सोना छीनकर भागे है। प्रभारी निरीक्षक कोखराज पीके राय ने बताया, पीड़ित की तहरीर लेकर प्रकरण की जांच की जा रही है। घायल का प्राथमिक उपचार करा उन्हें परिजनों को सौंप दिया गया है। जांचोपरांत मुकदमा दर्ज कर घटना का अनावरण किया जायेगा। हिन्दुस्थान समाचार/अजय कुमार

Advertisementspot_img

Also Read:

सिपाही से नकली दरोगा! शादी, ठगी और वर्दी पहनकर 10 साल तक सबको बेवकूफ बनाता रहा आजाद सिंह

नई दिल्‍ली, रफ्तार डेस्‍क । 10 साल तक नकली वर्दी में असली पुलिसकर्मी बनकर युवक ने लोगों को ठगता रहा। वह सिपाही से दरोगा...
spot_img

Latest Stories

PNG Connections: Delhi में PNG कनेक्शन को बढ़ावा, सरकार का बड़ा प्लान; 4 लाख नए कनेक्शन लगाने के निर्देश

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। राजधानी दिल्ली में साफ और सस्ते...

West Bengal Elections 2026: Kanthi Uttar सीट पर किसका पलड़ा भारी? जानें पूरा राजनीतिक समीकरण

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 में...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵