back to top
23.1 C
New Delhi
Saturday, April 4, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

झारखंड कोयला घोटाला : ईडी ने क्लासिक कोल के खिलाफ की कार्रवाई

नई दिल्ली, 13 मई (आईएएनएस)। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने राज्य में बिटुमेन कोयला घोटाले के सिलसिले में झारखंड स्थित क्लासिक कोल कंस्ट्रक्शन प्राइवेट लिमिटेड की 3 करोड़ रुपये की संपत्ति को अपने कब्जे में ले लिया है। इस मामले में, ईडी ने पहले धन शोधन निवारण अधिनियम, 2002 (पीएमएलए) के तहत दो प्रोविजनल अटैचमेंट ऑर्डर (अनंतिम अनुलग्नक आदेश) जारी करके 3.91 करोड़ रुपये की संपत्तियां कुर्क की थीं, जिनकी एमएमएलए के तहत अधिनस्थ प्राधिकारी द्वारा विधिवत पुष्टि की गई थी। ईडी ने क्लासिक कोल कंस्ट्रक्शन के खिलाफ केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई), रांची की भ्रष्टाचार निरोधक शाखा द्वारा दायर चार प्रथम सूचना रिपोर्ट (एफआईआर) और चार्जशीट के आधार पर पीएमएलए के तहत जांच शुरू की है। सीबीआई ने क्लासिक कोल कंस्ट्रक्शंस के पूर्व प्रबंध निदेशक पवन कुमार सिंह के खिलाफ भी मुकदमा दर्ज किया था। इसके अलावा कंपनी के एक और निदेशक दिलीप कुमार सिंह तथा झारखंड सरकार के पथ निर्माण विभाग के 22 इंजीनियर एवं दो अन्य के खिलाफ धोखाधड़ी और आपराधिक कदाचार के लिए मामला दर्ज किया जा चुका है। –आईएएनएस एकेके/एएनएम

Advertisementspot_img

Also Read:

CJM के आदेश के बावजूद अनुज चौधरी पर FIR नहीं, संभल SP बोले-हम फैसले को चुनौती देंगे

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। उत्तर प्रदेश के संभल जिले में संभल हिंसा मामले में तैनात तत्कालीन पुलिस अधिकारियों के खिलाफ मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी (CJM) विभांशु सुधीर...
spot_img

Latest Stories

हरिणी नाम का मतलब-Harinee Name Meaning

Meaning of Harinee / हरिणी नाम का मतलब :Deer/...

Dhurandhar और Bhabhi Ji Ghar Par Hain फेम Saumya Tandon का सिजलिंग रूप कर गया सबको दीवाना, हर तरफ छाई एक्ट्रेस

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। फिल्म 'धुरंधर' (Dhurandhar) में थप्पड़...

राज्यसभा में डिप्टी लीडर के पद से हटने पर क्या कम होगी राघव चड्ढा की सैलरी? जानिए पूरा नियम

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। राज्यसभा में डिप्टी लीडर के पद...

ये रहे क्रिकेट के 5 सबसे बड़े स्टेडियम, विशालकाय आकार कर देगा हैरान

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। भारत में क्रिकेट स्टेडियमों की एक...

गर्मियों में शरीर को हाइड्रेटेड रखेगे ये ड्रिंक्स, सेहतमंद रहेंगे आप

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। अप्रैल का महीना शुरू हो...

लव जिहाद और लैंड जिहाद की धरती नहीं बनने देंगे: असम में गरजे CM योगी, बोले- नो कर्फ्यू, नो दंगा

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री Yogi Adityanath...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵