back to top
29.1 C
New Delhi
Thursday, April 9, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

बिहार में जमीन विवाद में चली अंधाधुंध गोली, 5 लोगों की मौत (लीड-1)

बिहारशरीफ , 4 अगस्त (आईएएनएस)। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के गृह जिले नालंदा जिले के छबीलापुर थाना क्षेत्र में बुधवार को जमीनी विवाद में हुए खूनी संघर्ष में पांच लोगों की मौत हो गई जबकि दो लोग घायल हो गए। घटना के बाद से गांव में तनाव व्याप्त है। नालंदा के पुलिस अधीक्षक हरि प्रसाथ ने आईएएनएस को बताया कि छबीलापुर के लोदीपुर गांव में जमीन के विवाद को लेकर बुधवार की दोपहर दो पक्षों के बीच हिंसक झड़प हुई। इस घटना में एक पक्ष के पांच लोगों की गोली लगने से मौत हो गई जबकि दो लोग घायल बताए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि लोदीपुर गांव में दो पटीदारों (गोतिया) के बीच पिछले कई दिनों से जमीन को लेकर विवाद था। इसी क्रम में बुधवार को भी दोनों पक्षों के लोग आमने-सामने आ गए और एक पक्ष के लोगों ने गोलीबारी कर दी। ग्रामीणों के मुताबिक परशुराम यादव और नीतीश यादव के बीच लंबे समय से एक बड़े भूभाग को लेकर विवाद चल रहा था। इसी क्रम में बुधवार को एक पक्ष के लोग खेत की जुताई कर रहे थे। तभी दूसरे पक्ष के दर्जनों हथियारबंद लोग वहां पहुंचे। दोनों पक्षों में पहले कहासुनी शुरू हुई और विवाद बढ़ गया। इसके बसद हथियार बंद लोगों ने अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी। ग्रामीणों का कहना है कि इस जमीन विवाद का मामला अदालत भी पहुंच गया है। पुलिस के मुताबिक मृतकों की पहचान लोदीपुर निवासी यदु यादव (60), पिंटु यादव (30), मधेश यादव (25), धीरेन्द्र यादव (50) और शिवल यादव (40) के रूप में की गई है। इस घटना में घायल दो लोगों को इलाज के लिए भर्ती कराया गया है। घटना की सूचना मिलने के बाद कई थानों की पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि मामले की छानबीन की जा रही है। इधर, पुलिस सूत्रों का कहना है कि घटना के बाद गांव में मातम पसरा हुआ है। पुलिस टीम गांव में कैंप कर रही है। पुलिस की टीम आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए ताबड़तोड़ छापेमारी कर रही है। इधर, सूत्रों का कहना है कि कुछ लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। –आईएएनएस एमएनपी/एएनएम

Advertisementspot_img

Also Read:

उत्तम नगर हत्याकांड के नाम पर फर्जीवाड़ा बेनकाब, 2 दिन में ठग लिए लाखों रुपये

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। राजधानी दिल्ली में 4 मार्च को होली के दिन उत्तम नगर दो परिवारों के बीच विवाद देखने को मिला था जिसमें...
spot_img

Latest Stories

क्या आपने कभी बनाई है मटर के छिलके की ये अनोखी सब्जी? जानिए इसकी खास रेसिपी

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। मटर में काफी प्रोटीन होता...

WhatsApp Update: अब बिना नंबर बताए कर सकेंगे चैट यूजरनेम फीचर से बढ़ेगी प्राइवेसी

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। सोशल मीडिया मौजूदा समय में संबंधों...

सुबह करें ये प्रोटीन से भरपूर नाश्ता, दिन भर रहेंगे सेहतमंद

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। आज के समय में सेहतमंद...

कॉपी-पेस्ट मैसेज पर घिरे PAK PM Shehbaz Sharif, सोशल मीडिया पर जमकर हुए ट्रोल

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। PAK PM Shehbaz Sharif एक बार...

Cricket Facts: जब पाकिस्तान के लिए खेले थे सचिन, क्रिकेट इतिहास के 5 सबसे दिलचस्प किस्से जो आपको चौंका देंगे

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। क्रिकेट का इतिहास सिर्फ रिकॉर्ड और...

Alia Bhatt ने पहनी मोगरे के फूल से सजी साड़ी, शादी में ट्रेंड बन सकती है ये डिजाइन

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। एक्ट्रेस Alia Bhatt हाल ही...

West Bengal Election 2026: बंगाल को दिलाएंगे पुरानी पहचान, आसनसोल से TMC पर गरजे PM मोदी, कहा- ये चुनाव बदलाव का…

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। पश्चिम बंगाल के आसनसोल में प्रधानमंत्री...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵