शाहजहांपुर, 30 अप्रैल (हि.स.)। थाना जलालाबाद क्षेत्र के गांव दियुरा में दुकान के बाहर सो रहे एक अधेड़ की ईंट से कूचकर हत्या कर दी। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है। प्रभारी निरीक्षक जसवीर सिंह ने बताया कि जलालाबाद क्षेत्र के गांव दियुरा निवासी धनपाल(55)कारपेंटरी का काम करते है। गांव बाहर उनकी दुकान है। गुरुवार रात धनपाल दुकान के बाहर चारपाई पर सो रहा था। रात में किसी समय अज्ञात व्यक्ति द्वारा ईंट से कूचकर धनपाल की हत्या कर दी गई। शुक्रवार सुबह ग्रामीणों ने धनपाल का रक्त रंजीत शव चारपाई पर पड़ा देखा। सूचना गांव में रहे उसके बेटे व पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची जलालबाद पुलिस ने परिजनों व ग्रामीणों से पूछताछ की। पुत्र गिरिजाशंकर ने बताया कि वो पत्नी बच्चों के साथ गांव में बने मकान पर सोता है।जबकि उसके पिता रात को दुकान पर सोते है। रात करीब दस बजे वो पिता को दुकान पर खाना देने आया था। उसने पिता खाना खिलाया और वापस घर चला गया। सुबह गांव के रविराम नामक युवक ने बताया कि उसके पिता का शव चारपाई पर पड़ा है।गिरिजाशंकर ने किसी भी प्रकार की रंजिश से इनकार करते हुए बताया कि उसके पिता की बड़ी बेरहेमी से हत्या की गई है। उसके पिता के मुंह मे कपड़ा ठूंसा हुआ था और ईंट से कुचकर उनके पिता की हत्या की गई थी। प्रभारी निरीक्षक जसवीर सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। हिन्दुस्थान समाचार/अमित




