back to top
30.1 C
New Delhi
Saturday, March 7, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

मनी लॉन्ड्रिंग मामले में गिरफ्तार आईएएस पूजा सिंघल सस्पेंड, नये ठिकानों पर ईडी की छापेमारी

रांची, 12 मई (आईएएनएस)। मनी लॉन्ड्रिंग मामले में गिरफ्तारी के बाद सीनियर आईएएस अधिकारी पूजा सिंघल को सस्पेंड कर दिया गया है। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) द्वारा बुधवार को सिंघल को गिरफ्तार किये जाने के बाद सरकार ने यह फैसला लिया है। इस संबंध में कार्मिक विभाग की ओर से अधिसूचना जारी कर दी गयी है। बता दें कि पूजा सिंघल भारतीय प्रशासनिक सेवा की वर्ष 2000 बैच की अधिकारी हैं। वह फिलहाल झारखंड में खान एवं उद्योग सचिव के रूप में पदस्थापित थीं। इसके अलावा वह झारखंड राज्य खनिज विकास निगम में डायरेक्टर के अतिरिक्त प्रभार में थीं। राज्य सरकार के कार्मिक विभाग की ओर से जारी निलंबन की अधिसूचना में कहा गया है कि निलंबन अवधि में उन्हें जीवन निर्वाह भत्ता मिलता रहेगा। इधर ईडी ने पूजा सिंघल को गुरुवार से पांच दिनों के रिमांड पर लिया है। उनसे रांची के एयरपोर्ट रोड स्थित ईडी के क्षेत्रीय कार्यालय में पूछताछ की जा रही है। उनके पति अभिषेक झा को भी लगातार चौथे दिन पूछताछ के लिए बुलाया गया है। ईडी ने कोर्ट से दरख्वास्त कर सिंघल के सीए सुमन कुमार सिंह की रिमांड अवधि और पांच दिनों के लिए बढ़ायी है। इस बीच पूजा सिंघल से जुड़े प्रकरण में गुरुवार को ईडी ने रांची के मशहूर कारोबारी सरावगी बिल्डर्स के ठिकानों पर रांची में छापेमारी शुरू की है। बताया जा रहा है कि पूजा सिंघल के सीए सुमन सिंह से मिले इनपुट के आधार पर छापेमारी की जा रही है। इसके एक दिन पहले कोलकाता में भी अभिजीत सेन नामक बिल्डर के ठिकानों पर छापामारी कर कई दस्तावेज बरामद किये गये हैं। –आईएएनएस एसएनसी/एएनएम

Advertisementspot_img

Also Read:

झांसी में तेज रफ्तार थार का कहर, बाइक सवार दो भाइयों को 500 मीटर तक घसीटा, मौके पर ही दोनों भाइयों की मौत

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। झांसी में एक दिल दहला देने वाला सड़क हादसा सामने आया है। तेज रफ्तार थार कार ने बाइक सवार दो चचेरे...
spot_img

Latest Stories

फिल्म ‘केरला स्टोरी 2’ ने 8 वें दिन दिखाया कमाल, जानिए बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। 'केरला स्टोरी' के बाद फिल्म...

झुग्गी में रहने वालों के लिए खुशखबरी! अब मिलेंगे आधुनिक फ्लैट, अस्पताल से मार्केट तक मिलेंगी कई सुविधाएं

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। दिल्ली में झुग्गी-झोपड़ियों में रहने वाले...

Flipkart में छंटनी: परफॉर्मेंस रिव्यू के बाद 300 कर्मचारियों को निकाला, IPO की तैयारी के बीच बड़ा फैसला

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। Flipkart ने अपने सालाना परफॉर्मेंस रिव्यू...

निशांत कुमार कल जॉइन करेंग JDU, ललन सिंह बोले-अगला CM कौन होगा, ये फैसला भी नीतीश कुमार ही तय करेंगे

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। बिहार की राजनीति में बड़ा उलटफेर...