back to top
20.1 C
New Delhi
Tuesday, April 7, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

साइडिंग से 17 टन कोयला चोरी करते हाईवा जब्त, चालक गिरफ्तार

अनूपपुर, 01 मार्च (हि.स.)। एसईसीएल हसदेव क्षेत्र अंतर्गत राजनगर आरओ कॉलरी से कोयला लोड कर रेलवे साइडिंग में अनलोड करने गए वाहन क्रमांक सीजी 12 एस 5963 के चालक ने ट्रक में लोड कोयले को आधा खाली कर उसमें बचे 17 टन कोयला को सायडिग़ से निकालते समय सुरक्षकर्मियों द्वारा ट्रक को रोकते हुए सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने हाईवा वाहन जब्त करते हुए आरोपी चालक 24 वर्षीय अशोक राठौर पुत्र द्वारिका प्रसाद निवासी आदर्श ग्राम सिवनी को गिरफ्तार करते हुए उसके खिलाफ खनिज अधिनियम की धारा 4, 21 के तहत मामला पंजीबद्ध किया गया है। जानकारी के अनुसार सोमवार को रेलवे साइडिंग राजनगर आरओ में जे.एच. कंपनी के हाईवा वाहन चालक अजय सिंह राठौर द्वारा कोयले को लेकर भाग रहा था, जहां कालरी के बैरियर के समीप सुरक्षाकर्मियों द्वारा वाहन को रोकते हुए मामले की सूचना उच्चाधिकारियों सहित पुलिस को दी गई। जिस पर पुलिस द्वारा वाहन को जप्त कर लिया गया है। हिन्दुस्थान समाचार/ राजेश शुक्ला

Advertisementspot_img

Also Read:

एक्‍टर कमाल आर खान गिरफ्तार, लोकखंडवाला सोसाइटी फायरिंग मामले में हुई कार्रवाई

नई दिल्‍ली / रफ्तार डेस्‍क । मुंबई पुलिस ने शनिवार को अभिनेता कमाल आर खान (KRK) को गिरफ्तार किया। यह गिरफ्तारी अंधेरी वेस्ट स्थित...
spot_img

Latest Stories

कब मनाई जाएगी Varuthini Ekadashi? जानें पूजा विधि से लेकर सब कुछ

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। वैशाख मास के कृष्ण पक्ष...

गर्मियों में फटी एड़ियों का इलाज, अपनाएं ये आसान घरेलू नुस्खे

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। गर्मियों का मौसम शुरू होते...

Mangalwar Mantra: आज मंगलवार के दिन करें इन मंत्रों का जाप, प्रसन्न होंगे भगवान

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। आज मंगलवार दिन हनुमान जी...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵