back to top
23.1 C
New Delhi
Tuesday, March 31, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

तालकटोरा स्टेडियम के पास तेज रफ्तार बस पलटी, कोई घायल नहीं

नई दिल्ली, 24 मार्च (हि.स)। दिल्ली के तालकटोरा स्टेडियम गोल चक्कर के पास मंगलवार देर रात एक टूरिस्ट वॉल्वो बस अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे के समय बस में कोई सवारी नहीं थी। इसके चलते घटना में कोई घायल नहीं हुआ। बस के मालिक अमरजीत सिंह का आरोप है कि उनकी बस चोरी हुई थी और फरार होने के दौरान चोरों से यह हादसा हुआ है। फिलहाल नॉर्थ एवेन्यू पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। पुलिस के अनुसार, बीती रात करीब 11.08 बजे तालकटोरा स्टेडियम के समीप एक बस पलटने की कॉल पुलिस को मिली थी। मौके पर पहुंची पुलिस को बस के पास चालक नहीं मिला। बस के अंदर कोई घायल व्यक्ति भी मौजूद नहीं था। पुलिस ने बस के मालिक से संपर्क किया। उसने बताया कि उनकी बस को चोरी कर कोई ले भागा है। उन्होंने आशंका जताई है कि तेज रफ्तार से फरार होने के दौरान चोर से ही यह बस पलटी है। पुलिस उनके बयान को ध्यान में रखते हुए जांच कर रही है। हादसे के बाद क्रेन की मदद से पुलिस ने इस बस को मौके से हटाया। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज पुलिस खंगाल रही है ताकि घटना से संबंधित सुराग मिल सके। पुलिस का कहना है कि वह बस चालक का बयान भी जल्द दर्ज करेंगे जिससे महत्वपूर्ण जानकारी मिलेगी। हिन्दुस्थान समाचार/अश्वनी

Advertisementspot_img

Also Read:

पुरी जगन्नाथ रथ यात्रा में भगवान बलभद्र के रथ के मोड़ पर अटकने से मची भगदड़, 600 से ज्यादा श्रद्धालु हुए घायल

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क।  महाप्रभु जगन्नाथ की ऐतिहासिक रथ यात्रा के दौरान इस साल बड़ी संख्या में श्रद्धालु पुरी पहुंचे। लेकिन रथ खींचने के दौरान अव्यवस्था...
spot_img

Latest Stories

Dry Days: अप्रैल में शराब प्रेमियों के लिए झटका! इन तारीखों पर बंद रहेंगी शराब की दुकानें

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अगर आप अप्रैल 2026 में पार्टी...

तनय नाम का मतलब-Tanay Name Meaning

Tanay Name Meaning -तनय नाम का मतलब: पुत्र /Son Origin...

इस Hanuman Jayanti भगवान को लगाएं ‘बेसन के लड्डुओं’ का भोग, ये रही खास रेसिपी

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। हनुमान जयंती (Hanuman Jayanti) का...

PMKVY क्या है? जानें योग्यता, जरूरी दस्तावेज और आवेदन की पूरी प्रक्रिया

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। PMKVY एक कौशल प्रशिक्षण योजना है...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵