back to top
29.1 C
New Delhi
Wednesday, March 18, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

ग्वालियर में जिम संचालक की गोली मारकर हत्या

ग्वालियर, 2 दिसंबर (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश के ग्वालियर में जिम संचालक की मोटर साइकिल सवार अज्ञात बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी। बदमाशों ने इस वारदात को उस वक्त अंजाम दिया जब जिम संचालक घर के बाहर टहल रहे थे। पुालिस से मिली जानकारी के अनुसार बहोड़ापुर थाना क्षेत्र के आनंद नगर में जिम संचालक पप्पू राय गुरुवार सुबह अपने घर के बाहर टहल रहे थे तभी मोटर साइकिल सवार नकाबपोशों ने उन पर गोली चला दी। राय को गंभीर हालत में अस्पताल ले जाया गया जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। बताया गया है कि बदमाशों द्वारा की गई फायरिंग में राय को पांच गोलियां लगी है। हमलावर कौन है, आखिर गोली क्यों मारी इस बात का अब तक खुलासा नहीं हो पाया है। आरोपी फरार है। मृतक के शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। स्थानीय लोगों ने संपत्ति संबंधी विवाद होने की आशंका जताई है। बताया गया है कि पहले भी राय पर हमला किया गया था, मगर उन्हें नुकसान नहीं हुआ था। इस बार बदमाशों ने एक साथ उन्हें कई गोलियां मारी और उनकी मौत हो गई। इस वारदात के बाद से क्षेत्र में दहशत का माहौल हैं। पुलिस वारदात स्थल के आसपास के मकानों में लगे सीसीटीवी के फुटेज के जरिए आरोपियों की खोज में लग गई है। –आईएएनएस एसएनपी/आरजेएस

Advertisementspot_img

Also Read:

उत्तम नगर हत्याकांड के नाम पर फर्जीवाड़ा बेनकाब, 2 दिन में ठग लिए लाखों रुपये

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। राजधानी दिल्ली में 4 मार्च को होली के दिन उत्तम नगर दो परिवारों के बीच विवाद देखने को मिला था जिसमें...
spot_img

Latest Stories

सिर्फ 2 गेंदों में हैट्रिक? यह भारतीय गेंदबाज कर चुका है हैरतअंगेज कारनामा

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। IPL 2026 सीजन की शुरुआत होने...

Chaitra Navratri पर दिल्ली के इन जगहों से करें सबसे बढ़िया शॉपिंग? जानिए सारी जानकारी

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। चैत्र का महीना शुरू होने...

राजनीति में कभी फुल स्टॉप नहीं होता, खरगे के बयान पर PM मोदी ने की तारीफ

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। राज्यसभा में विदाई समारोह के दौरान...

The Kerala Story 2 ने दिखाया कमाल, बॉक्स ऑफिस कलेक्शन पंहुचा 50 करोड़ के पार

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। 'द केरल स्टोरी' (The Kerala...

IPL 2026 से पहले BCCI ने जारी की नई गाइडलाइंस, जानिए क्या है ये साढ़े तीन घंटे वाला नया नियम?

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के शुरू...

Anurag Dobhal ने खुद दिया अपना हेल्थ अपडेट, बोले एक नया जन्म मिला है

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। यूट्यूबर अनुराग डोभाल (Anurag Dobhal),...

Stock Market Today: तीसरे दिन भी झूम उठा शेयर बाजार, Sensex 410 अंक उछला, Nifty 23,672 के पार

नई दिल्ली, रफतार डेस्क। बुधवार, 18 मार्च को भारतीय...