back to top
20.1 C
New Delhi
Thursday, April 9, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

गुरुग्राम : व्यक्ति की गोली मारकर हत्या, पुलिस को रंजिश का अंदेशा

गुरुग्राम, 22 अप्रैल (आईएएनएस)। गुरुग्राम के बिलासपुर खुर्द गांव में एक बाइक सवार हथियारबंद हमलावर ने 35 वर्षीय एक व्यक्ति की कथित तौर पर गोली मारकर हत्या कर दी। उन्होंने बताया कि आरोपी ने कई गोलियां चलाईं, जिनमें से पांच पीड़ित को लगी और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। आरोपी ने मौके से भागने की कोशिश की, लेकिन मृतक के चचेरे भाई ने उसे पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस जांच में पता चला है कि गुरुवार की रात पीड़ित दीपक अपने किराए के घर के बाहर मौजूद था, जब उस पर गोली चलाई गई। शिकायत में मृतक के चचेरे भाई संदीप ने पुलिस को बताया कि रोहतक निवासी कैलाश नाम के एक शख्स ने दीपक पर कई राउंड गोलियां चलाई थीं। शिकायतकर्ता ने पुलिस को बताया, कैलाश पहले दीपक के साथ किराए के मकान में रहता था, इसलिए मैं उसे भी जानता हूं। पुरानी रंजिश के चलते उसने दीपक को गोली मार दी और मौके से भागने की कोशिश की, लेकिन उसके चचेरे भाई मुकेश और राजेश ने उसे पकड़ लिया। घटना के संबंध में आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट समेत हत्या का मामला दर्ज किया गया है। मामले की जानकारी रखने वाले एक पुलिस अधिकारी ने कहा कि हम हत्या के असली मकसद का पता लगाने के लिए आरोपी से पूछताछ कर रहे हैं। आगे की जांच जारी है। –आईएएनएस एमएसबी/आरएचए

Advertisementspot_img

Also Read:

उत्तम नगर हत्याकांड के नाम पर फर्जीवाड़ा बेनकाब, 2 दिन में ठग लिए लाखों रुपये

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। राजधानी दिल्ली में 4 मार्च को होली के दिन उत्तम नगर दो परिवारों के बीच विवाद देखने को मिला था जिसमें...
spot_img

Latest Stories

अब राशन की दुकान से भी बन जाएगा Ayushman Card, जानें ऑनलाइन और ऑफलाइन आसान तरीका

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। सरकार ने आयुष्मान भारत योजना के...

Fulbright Nehru Masters Fellowship: अमेरिका में पढ़ाई का सुनहरा मौका, फीस से लेकर फ्लाइट तक सब फ्री

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। विदेश में पढ़ाई करना हर छात्र...

CSK को बड़ा झटका! अगले मैच में MS Dhoni के खेलने पर सस्पेंस

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। IPL 2026 के बीच Chennai Super...

मौसम के बदलाव से बिगड़ सकती है सेहत, इन बातों का रखें खास ध्यान

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। मौसम में काफी बदलाव देखने...

Exit Poll पर सख्ती: 9 से 29 अप्रैल तक बैन, नियम तोड़ने पर 2 साल की जेल और देना होगा जुर्माना

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। देश में चल रहे विधानसभा चुनावों...

Iran-US Ceasefire: ईरान और अमेरिका के बीच हुआ युद्ध विराम, अब इस चीजों के दाम गिरने तय

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। ईरान और अमेरिका के बीच हालिया...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵