back to top
20.1 C
New Delhi
Tuesday, April 7, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

गुरुग्राम: कोविड के दिशानिर्देशों की धज्जियां उड़ाते हुए शराब परोसने के आरोप में 5 लोग गिरफ्तार

गुरुग्राम, 30 जनवरी (आईएएनएस)। अधिकारियों ने रविवार को कहा कि कोविड -19 दिशानिर्देशों का उल्लंघन करते हुए शराब पार्टी आयोजित करने और लड़कियों सहित 60-70 युवाओं को शराब परोसने के आरोप में गुरुग्राम के सेक्टर -57 में रिफिल रिपब्लिक अहाटा पर छापेमारी के बाद पांच लोगों पर मामला दर्ज किया गया है। उन्होंने बताया कि शनिवार और रविवार की रात में शराब पार्टी के आयोजन की सूचना मिलने के बाद डीएसपी इंद्रजीत यादव के नेतृत्व में मुख्यमंत्री फ्लाइंग विंग की एक टीम ने मौके पर छापा मारा। अधिकारियों ने कहा कि जिस समय छापेमारी हुई उस जगह पर शराब पार्टी चल रही थी। पुलिस ने कहा कि अवैध पार्टी का आयोजन सेक्टर-57 स्थित रिफिल रिपब्लिक अहाता में किया गया था, जिसमें लड़कियों सहित लगभग 60-70 युवा तेज संगीत के साथ पार्टी कर रहे थे। उन्होंने बताया कि जिन लोगों पर मामला दर्ज किया गया है उनमें अहाता का मालिक भी शामिल है। अधिकारियों ने कहा कि सभी पर जुमार्ना लगाया गया है और विस्तृत जांच के आदेश दिए गए हैं। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा कि भारतीय दंड संहिता की धारा 188 (लोक सेवक द्वारा विधिवत आदेश की अवज्ञा) और आपदा प्रबंधन अधिनियम के तहत सेक्टर -56 पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज किया गया है। –आईएएनएस एमएसबी/आरजेएस

Advertisementspot_img

Also Read:

उत्तम नगर हत्याकांड के नाम पर फर्जीवाड़ा बेनकाब, 2 दिन में ठग लिए लाखों रुपये

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। राजधानी दिल्ली में 4 मार्च को होली के दिन उत्तम नगर दो परिवारों के बीच विवाद देखने को मिला था जिसमें...
spot_img

Latest Stories

Assam Election 2026: घुसपैठियों को चुन-चुनकर बाहर करेंगे, असम में गरजे अमित शाह, बोले- पहचान हो चुकी है

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने...

Iran-Israel War: पाकिस्तान में ‘लॉकडाउन जैसे हालात’, रात 8 बजे बंद होंगे बाजार-मॉल

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। ईरान युद्ध (Iran-Israel War) के असर...

UP Board Result 2026: कॉपी जांच में देरी से लटका रिजल्ट, जानें कब आएंगे नतीजे

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। यूपी बोर्ड 10वीं और 12वीं (UP...

Jamuria Seat पर त्रिकोणीय मुकाबला, जानें किसके पक्ष में है सियासी समीकरण

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। पश्चिम बंगाल की Jamuria Seat विधानसभा...

Virat Kohli और Anushka Sharma ने किया Dhurandhar 2 का शानदार रिव्यू, शेयर किया पोस्ट

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। आदित्य धर (Aditya Dhar) के...

मध्य प्रदेश के पांढुर्णा में वेज खाने में मीट मिलने पर बवाल, प्रशासन ने होटल को किया सील

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। मध्य प्रदेश के पांढुर्णा में...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵