back to top
16.1 C
New Delhi
Sunday, March 22, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

गाजियाबाद : इकलौते बेटे ने सुपारी देकर कराई थी पिता की हत्या, तीन गिरफ्तार

गाजियाबाद, 11 जून (हि.स.)। मोदीनगर पुलिस ने दो दिन पहले गांव खंजरपुर में हुई उम्मेद उर्फ टीटू हत्याकांड का शुक्रवार को खुलासा कर दिया है। पुलिस ने टीटू के इकलौते पुत्र विकास चौधरी व उसके दो साथियों को गिरफ्तार किया है। विकास ने दो लाख रुपये की सुपारी देकर पिता की हत्या कराई थी। पुलिस के अनुसार, विकास अपने पिता की गलत हरकतों से परेशान था। उसने पुलिस को बताया कि उसके पिता गलत कार्यों में लिप्त थे और अपनी सम्पत्ति बेचकर उड़ाना चाहते थे। इसी से क्षुब्ध होकर उसने अपने पिता की हत्या करा दी। पुलिस अधीक्षक ग्रामीण विराज राजा ने बताया कि मोदीनगर थाना क्षेत्र के खंजरपुर गांव में तीन लोगों ने उम्मेद उर्फ टीटू पर ताबड़तोड़ गोलियां चलाकर हत्या कर दी थी और फरार हो गए थे। मौके पर एक बदमाश को भी गोली लगी थी। पुलिस तभी से मामले की जांच पड़ताल कर रही थी। उन्होंने बताया कि जांच-पड़ताल के दौरान उसके बेटे पर शक हुआ तो हिरासत में लेकर पूंछतांछ की गई। पहले तो इधर-उधर की बातें करता रहा, लेकिन बाद में सख्ती करने पर वह टूट गया और उसने अपना जुर्म का कबूल कर लिया। पुलिस ने कब्जे से सुपारी के रूप में दिए गए 75 हजार, एक पिस्टल, एक तमंचा और बाइक बरामद किया है। हिन्दुस्थान समाचार/फरमान/विद्या कान्त

Advertisementspot_img

Also Read:

एक्‍टर कमाल आर खान गिरफ्तार, लोकखंडवाला सोसाइटी फायरिंग मामले में हुई कार्रवाई

नई दिल्‍ली / रफ्तार डेस्‍क । मुंबई पुलिस ने शनिवार को अभिनेता कमाल आर खान (KRK) को गिरफ्तार किया। यह गिरफ्तारी अंधेरी वेस्ट स्थित...
spot_img

Latest Stories

बार-बार हो रहा है डैंड्रफ, तो इन बातों को न करें नजरअंदाज

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। अगर आपको बार-बार डैंड्रफ का...

Ravivar Mantra: आज रविवार के दिन इन मंत्रों का करें जाप, सूर्य भगवान हर मनोकामना करेंगे पूरी

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। रविवार के दिन सूर्य भगवान...

Astro Today 22 March 2026: कन्या राशि – आर्थिक स्थिति मज़बूत रहेगी, सट्टेबाज़ी से दूर रहना होगा

धन लाभ: आर्थिक स्थिति मज़बूत रहेगी। शेयर बाज़ारसे अच्छा...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵