back to top
21.1 C
New Delhi
Wednesday, April 8, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

बिहार के सहरसा में सामूहिक दुष्कर्म, 1 पकड़ा गया

पटना, 25 मई (आईएएनएस)। बिहार के सहरसा जिले में 20 साल उम्र की एक महिला का अपहरण करने के बाद चार पुरुषों ने मिलकर उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया है। घटना सोमवार रात की है। महिला अपने एक दोस्त के साथ मोटसाइकिल पर बैठकर किसी की शादी से लौट रही थी। सूनसान सड़क में से महिला को गुजरते देख चार आरोपियों ने अपनी कार को उनकी बाइक के आगे लाकर उनका रास्ता रोका। सदर थाना क्षेत्र के बलुआहा नहर के पास हुई घटना में आरोपियों ने पहले पीड़िता के दोस्त के साथ मारपीट की। इसके बाद महिला को एक सूनसान इलाके में ले जाकर बारी-बारी से उसके साथ दुष्कर्म किया गया। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपियों ने महिला से इसका जिक्र किसी से भी नहीं करने को कहा, नहीं तो गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी दी। अगली सुबह महिला अपने घर पहुंची और अपने घरवालों के सामने पूरी बात रखी। पीड़िता के माता-पिता ने तुरंत सदर थाने में संपर्क किया और आरोपियों के खिलाफ लिखित में शिकायत दर्ज की। सहरसा (सदर) के डीएसपी संतोष कुमार ने कहा, हमने चार अलग-अलग टीमों द्वारा सभी चार आरोपियों के घरों पर छापेमारी की है, लेकिन केवल एक आरोपी उपेंद्र यादव उर्फ संतोष की गिरफ्तारी की गई है, जो सहरसा के वार्ड 13 का निवासी है। अधिकारी ने कहा, हमने मोहम्मद हासिम, प्रभाष कुमार और विजय यादव नाम के अन्य तीन आरोपियों की पहचान की है। वे फरार हैं। हमने उन्हें पकड़ने के लिए अलग-अलग टीमों का गठन किया है। –आईएएनएस एएसएन/आरजेएस

Advertisementspot_img

Also Read:

पवन सिंह को मिलेगा मेहनत का फल: BJP में कौन सा मिलेगा पद मनोज तिवारी किया साफ, बोले- पार्टी जल्द दे सकती है…

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। भोजपुरी इंडस्ट्री के पावरस्टार पवन सिंह को लेकर राजनीति में हलचल तेज हो गई है। भारतीय जनता पार्टी (BJP) में उनकी...
spot_img

Latest Stories

अब राशन की दुकान से भी बन जाएगा Ayushman Card, जानें ऑनलाइन और ऑफलाइन आसान तरीका

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। सरकार ने आयुष्मान भारत योजना के...

Fulbright Nehru Masters Fellowship: अमेरिका में पढ़ाई का सुनहरा मौका, फीस से लेकर फ्लाइट तक सब फ्री

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। विदेश में पढ़ाई करना हर छात्र...

CSK को बड़ा झटका! अगले मैच में MS Dhoni के खेलने पर सस्पेंस

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। IPL 2026 के बीच Chennai Super...

मौसम के बदलाव से बिगड़ सकती है सेहत, इन बातों का रखें खास ध्यान

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। मौसम में काफी बदलाव देखने...

Exit Poll पर सख्ती: 9 से 29 अप्रैल तक बैन, नियम तोड़ने पर 2 साल की जेल और देना होगा जुर्माना

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। देश में चल रहे विधानसभा चुनावों...

Iran-US Ceasefire: ईरान और अमेरिका के बीच हुआ युद्ध विराम, अब इस चीजों के दाम गिरने तय

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। ईरान और अमेरिका के बीच हालिया...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵