
नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। मध्य प्रदेश के छतरपुर में बागेश्वर धाम से एक चौंकाने वाली खबर आई है। बायपास मार्ग पर बागेश्वर धाम में अर्जी लगाने आए एक शख्स का शव बरामद किया गया है। पिछले एक महीने में बागेश्वर धाम से कुल 4 शव बरामद किए गए हैं।
एक महीने के भीतर मिला चौथा शव
कहा जा रहा है कि मंगलवार देर रात एक अधेड़ शख्स का शव बरामद किया गया, वह बागेश्वर धाम में दर्शन-पूजन करने और बागेश्वर धाम सरकार के दरबार में अर्जी लगाने के लिए आया था। एक महीने के भीतर 4 शव मिलने से पुलिस महकमा भी सकते में है। वहीं, बागेश्वर धाम आने वाले भक्तों की भी चिंताएं बढ़ गई हैं।
अर्जी लगाने आए शख्स की मिली लाश
जानकारी के मुताबिक, जिस अधेड़ शख्स की लाश बागेश्वर धाम में मिली है, वह यहां दर्शन-पूजन करने के लिए आया था। बागेश्वर धाम के बायपास मार्ग के पास अधेड़ शख्स का शव बरामद हुआ है। आनन-फानन में इसकी जानकारी स्थानीय पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची बमीठा थाने की पुलिस ने शव को बरामद कर छानबीन शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि जिस शख्स का शव मिला है वह मध्य प्रदेश के सागर जिले का रहने वाला है। बता दें कि पिछले 1 महीने में बागेश्वर धाम में चौथा शव बरामद हुआ है।