back to top
31.1 C
New Delhi
Wednesday, April 1, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

हाई वोल्टेज बिजली तार की चपेट में आने से चार बच्चे झुलसे

बेगूसराय, 09 अप्रैल (हि.स.)। बेगूसराय के बछवाड़ा थाना क्षेत्र में शुक्रवार को करंट की चपेट में आने से चार बच्चे गंभीर रूप से झुलस गए। सभी बच्चों को इलाज के लिए एक निजी नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया है, जहांं तीन बच्चों की स्थिति चिंताजनक बनी हुई थी। घटना बछवाड़ा थाना क्षेत्र के भीखमचक गांव की है। घायल बच्चों की पहचान गोपाल साह के पुत्र पीयूष कुमार, लालजी साह के पुत्र आदित्य कुमार, हरिनारायण के पुत्र रोशन कुमार एवं राधेश्याम साह के पुत्र विवेक कुमार के रूप में की गई है। घटना केेेे संबंध में बताया जा रहा है कि चारों बच्चे बस पर चढ़कर लाउडस्पीकर लगा रहे थे। इसी दौरान ऊपर से गुजर रहेेे हाई वोल्टेज बिजली तार की चपेट में आकर सभी बच्चे बस के ऊपर से नीचे गिर गए। घटना के बाद अफरातफरी का माहौल उत्पन्न हो गया। स्थानीय लोगों ने सभी बच्चों को उठाकर एक निजी नर्सिंग होम में भर्ती करायाा, जहां बच्चों की स्थिति चिंताजनक बनी हुई है। स्थानीय लोगों का कहना है कि बिजली विभाग की लापरवाही के कारण ही यह घटना हुई है। यहां पर काफी नीचे से बिजली का नंगा तार ले जाया गया है। पहले भी यहां इसी तरह की घटनाएं हो चुकी हैं। इस बारे में बिजली विभाग को कई बार शिकायत भी की गई है। लेकिन बिजली विभाग ध्यान नहीं दे रहा है, जिसके कारण लगातार यहां हादसे हो रहे हैं। हिन्दुस्थान समाचार/सुरेन्द्र /प्रभात ओझा

Advertisementspot_img

Also Read:

Children’s Day 2025: एक दौर में छाए रहे ये बाल कलाकार, जानिए आज कहा हैं ये चमकते चेहरे

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। 14 नवंबर पूरे देश में बाल दिवस के रूप में मनाया जाने वाला यह दिन बच्चों की मुस्कान और मासूमियत के नाम...
spot_img

Latest Stories

Panchayat Season 5 की कहानी से हटा पर्दा, जानिए इस सीजन में क्या होगा सचिव जी का हाल

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। प्राइम वीडियो ने लोकप्रिय वेब...

Vaibhav Sooryavanshi की टीम इंडिया में एंट्री पर अश्विन का ब्रेक: ”जरा ठहरो, वक्त आने दो”

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। IPL 2026 में धमाकेदार प्रदर्शन कर...

पवन सिंह को मिलेगा मेहनत का फल: BJP में कौन सा मिलेगा पद मनोज तिवारी किया साफ, बोले- पार्टी जल्द दे सकती है…

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। भोजपुरी इंडस्ट्री के पावरस्टार पवन सिंह...

Chandigarh Blast: चंडीगढ़ में पंजाब BJP ऑफिस के बाहर धमाका, पूरे शहर में हाई अलर्ट जारी

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। चंडीगढ़ में पंजाब बीजेपी दफ्तर के...

Oracle Layoff: 30 हजार कर्मचारियों की नौकरी गई, भारतीयों पर सबसे ज्यादा असर

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अमेरिका की दिग्गज आईटी कंपनी Oracle...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵