राजगढ़, 19 फरवरी (हि.स.)। जिले के सारंगपुर थाना पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर हाइवे स्थित ढ़ाबा के सामने से सट्टा डायरी भर रहे चार लोगों को पकड़ा और उनके कब्जे से 27 हजार 650 रुपये नकद व दो लाख 95 हजार की चार बाइकें जब्त की है। पुलिस ने शुक्रवार को आरोपितों के खिलाफ सट्टा एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज किया। पुलिस के अनुसार बीती रात मउ स्थित धनराज ढ़ाबा के समीप से संदीप (22) पुत्र हरीनारायण शर्मा निवासी नईदिल्ली थाना पचोर को सट्टा डायरी लिखते हुए पकड़ा और उसके कब्जे से दो हजार नकद व 70 हजार की बाइक क्रमांक एमपी 39 एमएच 2470 जब्त की, वहीं मोड़सिंह (40) पुत्र धूलसिंह मालवीय निवासी डिंगलपुर को पकड़ा और उसके कब्जे से 14 हजार 500 नकद और 80 हजार की बाइक क्रमांक एमपी 42 एमक्यू 3834 जब्त की। हाइवे स्थित राजपूत ढ़ाबा के समीप से कार्तिक (25) पुत्र मोहन राजपूत को सट्टा पर्ची लिखते हुए दबोचा और उसके कब्जे से दो हजार नकद व 65 हजार की बाइक क्रमांक एमपी 39 एमई 1845 जब्त की। पुलिस ने ग्राम जोगीपुरा निवासी कमलसिंह पुत्र देवीसिंह भोपा के कब्जे से 9150 रुपये नकद और 80 हजार रुपये कीमती बाइक क्रमांक एमपी 39 एमएल 6906 जब्त की। पुलिस ने आरोपित के खिलाफ सट्टा एक्ट के तहत कार्रवाई की। हिन्दुस्थान समाचार/मनोज पाठक




