back to top
25.1 C
New Delhi
Saturday, March 28, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

भारी मात्रा में सांगवान की लकड़ी के साथ चार गिरफ्तार

सिलीगुड़ी, 03 अप्रैल (हि.स.)। बैकुंठपुर वन विभाग के सालूगाड़ा रेंज के वन कर्मचारियों ने शुक्रवार देर रात फूलबाड़ी इलाके से पांच लाख रूपये की सागवान की लकड़ी के साथ चार तस्करों को गिरफ्तार किया है। आरोपितों के नाम जहांगीर आलम (28), अभिजीत कंजीलाल (38), मोहम्मद अफ्तार (21) और प्रकाश कुमार (28) है। वनकर्मियों ने लकड़ी के साथ एक स्कॉर्पियो वाहन को भी जब्त किया है। सालूगाड़ा के रेंज के रेंजर संजय दत्त से मिली जानकारी के अनुसार कल देर रात उनकी टीम को ख़ुफ़िया खबर मिली की भारी मात्रा में अवैध रूप से लकड़ियां एक पिकअप में लोड होकर बिहार की तरफ जा रही है। इसके बाद उन्होंने फूलबाड़ी के घोषपुकुर बाईपास इलाके में एक पिकअप वैन को रोक कर तलाशी ली। तलाशी के दौरान भूसे के नीचे छिपाकर रखी गई भारी मात्रा में सागवान की लकड़ियां बरामद हुई। इसके बाद पिकअप समेत एक और स्कॉर्पियो वाहन को जब्त कर लिया गया। इस मामले चार आरोपितों को गिरफ्तार किया गया है। वन विभाग आगे की कार्रवाई में जुट गई है। हिन्दुस्थान समाचार /सचिन/मधुप

Advertisementspot_img

Also Read:

एक्‍टर कमाल आर खान गिरफ्तार, लोकखंडवाला सोसाइटी फायरिंग मामले में हुई कार्रवाई

नई दिल्‍ली / रफ्तार डेस्‍क । मुंबई पुलिस ने शनिवार को अभिनेता कमाल आर खान (KRK) को गिरफ्तार किया। यह गिरफ्तारी अंधेरी वेस्ट स्थित...
spot_img

Latest Stories

यशस्वी नाम का मतलब -Yashasvi Name Meaning

Yashasvi Name Meaning – यशस्वी नाम का मतलब: Famous/प्रसिद्ध Origin...

Skill India Mission से युवाओं को मिल रहा रोजगार का नया रास्ता, जानिए कैसे उठाएं फायदा

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। देश के युवाओं को रोजगार के...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵