राजगढ़, 23 मार्च (हि.स.)। जिले के खिलचीपुर थाना पुलिस टीम ने छापीहेड़ा नाका यात्री प्रतिक्षालय के समीप से रंगदारी करने की नीयत से धारदार छुरा लेकर घूम रहे आरोपित को दबोचा तो वहीं जीरापुर पुलिस ने धारदार बका,पचोर पुलिस ने युवक को चाकू और सारंगपुर पुलिस ने हनुमान मंदिर के समीप से छुरा लेकर घूम रहे आरोपित को गिरफ्तार किया। पुलिस ने मंगलवार को आरोपितों के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर पूछताछ शुरु की। खिलचीपुर पुलिस के अनुसार छापीहेड़ा नाका स्थित यात्री प्रतिक्षालय से पप्पूसिंह (40) पुत्र सज्जनसिंह खींची निवासी हिनोतिया को धारदार छुरा के साथ दबोचा, जीरापुर पुलिस ने ग्राम झाड़मउ में दविश देकर चंद्राकार बका के साथ धर्मेन्द्र (32) पुत्र भंवरलाल राजपूत को गिरफ्तार किया। पचोर पुलिस टीम ने ग्रामीणों की सूचना पर गांगाहोनी गांव से विक्रम (48) पुत्र किशनलाल कुशवाह को धारदार चाकू के साथ पकड़ा तो वहीं सारंगपुर पुलिस ने तुकोगंज स्थित हनुमान मंदिर के समीप से दविश देकर मुज्जू (30) पुत्र मुबारिक मंसूरी को धारदार छुरा के साथ गिरफ्तार किया। पुलिस ने आरोपितों के खिलाफ धारा 25 बी आर्म्स एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर पूछताछ शुरु की। हिन्दुस्थान समाचार/ मनोज पाठक




