back to top
33.1 C
New Delhi
Monday, March 9, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

पिकअप पलटने से पांच मजदूरों की मौत, 20 घायल

जोधपुर, 22 मार्च (हि.स.)। निकटवर्ती नागौर जिले के बुटाटी के पास में रविवार रात को एक पिकअप के पलटी खाने से पांच मजूदरों की दर्दनाक मौत हो गई। दो की घटनास्थल पर ही मौत हुई जबकि अन्य घायलों को जोधपुर रैफर करते वक्त बीच रास्ते में तीन ने दम तोड़ दिया। इनमें दो महिला मजदूरों की जोधपुर में मौत हुई है। नागौर जिले की कुचेरा से पहुंची पुलिस ने आज सुबह एमडीएम अस्पताल में दो शवों का पोस्टमार्टम करवाने के बाद परिजन को सौंप दिया। नागौर जिले के कुचेरा पुलिस थाने के हैडकांस्टेबल लालाराम ने बताया कि नागौर जिले के कुचेरा व आस पास के रहने वाले 20-25 मजदूरों से भरी एक पिकअप रविवार को बुटाटी की तरफ जा रही थी। तब पिकअप अचानक से अनियंत्रित होकर पलटी खा गई। हादसे में दो मजदूरों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। जबकि अन्य 18 मजदूर घायल हो गए। इनमें 13 मजदूरों को रात में जोधपुर रैफर किया गया। मगर एक महिला की बीच रास्ते में ही मौत हो गई। अन्य को जोधपुर रैफर किया गया। इसमें गंभीर रूप से घायल दो और मजदूरों की जोधपुर के एमडीएमएच में उपचार के बीच मौत हो गई इस सडक़ हादसे में पांच मजदूरों की मौत हुई है। दस लोग सामान्य व पांच लोगों की हालत अभी गंभीर बनी है। दो शवों का जोधपुर में और तीन का नागौर के कुचेरा सीएचसी अस्पताल में पोस्टमार्टम करवाया गया। हिन्दुस्थान समाचार/सतीश/संदीप

Advertisementspot_img

Also Read:

पुरी जगन्नाथ रथ यात्रा में भगवान बलभद्र के रथ के मोड़ पर अटकने से मची भगदड़, 600 से ज्यादा श्रद्धालु हुए घायल

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क।  महाप्रभु जगन्नाथ की ऐतिहासिक रथ यात्रा के दौरान इस साल बड़ी संख्या में श्रद्धालु पुरी पहुंचे। लेकिन रथ खींचने के दौरान अव्यवस्था...
spot_img

Latest Stories

पश्चिम बंगाल चुनाव महज 3 चरणों में कराने की मांग, BJP ने चुनाव आयोग से की अपील

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। पश्चिम बंगाल में होने वाले विधानसभा...

‘धुरंधर 2’ ने रिलीज से पहले ही कर लिया काफी कलेक्शन, जानिए पूरी जानकारी

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। रणवीर सिंह की फिल्म 'धुरंधर'...

Travel Tips: Manali और Kasol में कौन है बेस्ट, ट्रिप से पहले पढ़ें जरूरी टिप्स

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अगर आप इस वीकेंड घूमने के...

टीम इंडिया ने तीसरी बार टी20 वर्ल्ड कप जीता, बॉलीवुड सेलेब्स ने इस प्रकार दी बधाई

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। इंडिया ने आईसीसी टी20 वर्ल्ड...

Stock Market Today: सप्ताह के पहले दिन शेयर बाजार में मचा कोहराम, Sensex 2300 अंक से ज्यादा टूटा, Nifty भी लाल

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। सप्ताह के पहले कारोबारी दिन सोमवार,...