back to top
29.1 C
New Delhi
Thursday, March 26, 2026
[test_ok] [pincode_search_ui]
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

ट्रक कटिंग कर चोरी किया गया माल ठिकाने लगाते पांच आरोपित गिरफ्तार

एक लाख 70 हजार के मोबाइल, एलईडी जब्त राजगढ़,7 जून (हि.स.)। शहर ब्यावरा थाना पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर ट्रक कटिंग कर चोरी किए गए मोबाइल और एलईडी बेचने की फिराक में घूम रहे पांच आरोपितों को हिरासत में लिया है और उनके कब्जे से 35 मोबाइल, 5 एलईडी जब्त की हैं, जिनकी कीमत एक लाख 70 हजार रुपए बताई गई है। मुख्य आरोपित, जिसके द्वारा कंजरों से माल प्राप्त किया गया, वह फरार बताया गया है। थाना प्रभारी राजपालसिंह राठौर ने सोमवार को मामले का खुलासा करते हुए बताया कि मुखबिर की सूचना पर इंदौर नाका से 20 वर्षीय सुनील वर्मा निवासी चारखेड़ी को पकड़ा और उसके बैग से 30 चोरी के मोबाइल बरामद किए। पूछताछ पर आरोपित ने कुणाल व्यास से खरीदना बताया। पुलिस ने कुणाल व्यास के बारको सिटी स्थित गोदाम पर दबिश देकर 2 मोबाइल और पांच एलईडी जब्त की, जिसके कोई कागजात प्रस्तुत नहीं कर सका। पूछताछ पर आरोपित ने गोलू अग्रवाल द्वारा सामान बेचने के लिए देना बताया साथ ही आयुष, अमित अग्रवाल और कपिल साहू निवासी बीनागंज को मोबाइल बेचना बताया। पुलिस ने मामले में पांच आरोपित सुनील, कुणाल, आयुष, अमित और कपिल को गिरफ्तार किया, जबकि गोलू अग्रवाल फरार बताया गया है, जो कंजरों से ट्रक कटिंग का माल प्राप्त करता था। कार्रवाई के दौरान थाना प्रभारी राजपालसिंह राठौर, एसआई रजनीश सिरोठिया, एलएस भाटी, आर.संदीप दांतरे, बलवीर मीना सहित अन्य पुलिसकर्मी मौजूद रहे। हिन्दुस्थान समाचार। मनोज पाठक

Advertisementspot_img

Also Read:

एक्‍टर कमाल आर खान गिरफ्तार, लोकखंडवाला सोसाइटी फायरिंग मामले में हुई कार्रवाई

नई दिल्‍ली / रफ्तार डेस्‍क । मुंबई पुलिस ने शनिवार को अभिनेता कमाल आर खान (KRK) को गिरफ्तार किया। यह गिरफ्तारी अंधेरी वेस्ट स्थित...
spot_img

Latest Stories

भारत में जल्द आएगी Chery iCar V23 इलेक्ट्रिक SUV, 500Km रेंज के साथ Thar को देगी कड़ी टक्कर

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। भारत में इलेक्ट्रिक गाड़ियों का बाजार...

इस हफ्ते OTT पर आएगी कई बड़ी फिल्में और सीरीज, जानिए लिस्ट

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। इन दोनों सिनेमाघरों में फिल्मों...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵